अपडेटेड 27 July 2024 at 20:04 IST
Constipation: रसोई में मौजूद ये काले दाने दूर करेंगे पुरानी कब्ज, ऐसे खाएं
kalonji for constipation: यदि आप कब्ज की समस्या से परेशान हैं तो ऐसे में आप कलौंजी के दानों का इस्तेमाल कर सकते हैं। जानते हैं कैसे करें इस्तेमाल...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Benefits of kalonji black seeds for constipation: कब्ज की समस्या से अक्सर लोगों को कई परेशानी होती हैं। वहीं अगर पुरानी कब्ज हो तो इससे व्यक्ति दर्दनाक स्थिति का सामना करता है। ऐसे में इसे दूर करने के लिए लोग न जानें कितने तरीके अपनाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि रसोई में मौजूद कलौंजी कब्ज की समस्या को दूर करने में उपयोगी है।
जी हां, आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि रसोई में पाए जाने वाली कलौंजी के दाने कैसे आपकी कब्ज की समस्या को दूर कर सकते हैं और इनका सेवन किस प्रकार किया जा सकता है। पढ़ते हैं आगे…
कब्ज को दूर करने के तरीके
- बता दें कि कलौंजी के अंदर जरूरी पोषक तत्व जैसे फाइबर, विटामिन बी, ए, सी, कैल्शियम, पोटेशियम, जिंक, आयरन आदि पाए जाते हैं। वहीं ये पाचन तंत्र से जुड़ी कई समस्या को दूर करने में उपयोगी है।
- यदि आप अपनी डाइट में कलौंजी को जोड़ते हैं तो इससे पेट के साथ-साथ शरीर की कई गंभीर समस्या दूर हो सकती हैं।
- बता दें कि कलौंजी के अंदर फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं जो कब्ज को दूर कर सकते हैं और पाचन क्रिया को मजबूत बना सकते हैं। कलौंजी अपच से छुटकारा दिलाने में भी उपयोगी है।
कैसे करें कलौंजी का सेवन?
इसका सेवन करने के लिए आप एक गिलास गर्म पानी के साथ आधा चम्मच कलौंजी के बीजों का सेवन चबाकर सकते हैं। इससे अलग आप इसका सेवन नियमित रूप से भी कर सकते हैं। कुछ लोग कलौंजी के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
नोट - यदि आपको स्वास्थ्य संबंधित कोई अन्य समस्या है तो ऐसे में आप अपनी डाइट में कलौंजी के बीजों को जोड़ने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 27 July 2024 at 20:02 IST