अपडेटेड 6 October 2024 at 13:42 IST
क्या प्याज का रस सीधे बालों पर लगा सकते हैं? जानें लगाने का सही तरीका
How to make onions juice for hair growth? क्या जड़ों में डायरेक्ट प्याज का रस लगाया जा सकता है और इसे लगाने का तरीका क्या है। जानते हैं इसके बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Pyaj ka ras balo me lagane ke fayde: यदि बालों पर प्याज का रस लगाया जाए तो इससे बालों की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। आजकल की तनाव भरी जीवन शैली में बालों की समस्या होना आम बात है। ऐसे में आपको महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स लगाने की जरूरत नहीं है। बल्कि प्याज का रस आपके बेहद काम आ सकता है। लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि क्या वे डायरेक्ट प्याज का रस अपने बालों में लगा सकते हैं और अगर हां तो कैसे लगा सकते हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि क्या जड़ों में डायरेक्ट प्याज का रस लगाया जा सकता है और इसे लगाने का तरीका क्या है। पढ़ते हैं आगे…
क्या प्याज का रस सीधे बालों पर लगा सकते हैं?
बता दें कि आप अपने बालों में सीधे तौर पर प्याज का रस लगा सकते हैं। लेकिन यदि आपको बालों की जड़ों से संबंधित कोई अन्य समस्या है या इंफेक्शन है तो इसे लगाने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
बालों में कैसे लगाएं प्याज का रस?
- इसे लगाने के लिए आप सबसे पहले प्याज के साथ-साथ अदरक और अरंडी का तेल अपने पास रखें।
- अब आप प्याज को काटकर मिक्सी में डालें और एक पेस्ट तैयार कर लें।
- अब अदरक को छोटा-छोटा टुकडे में काटे और उसे भी जार में पीस लें।
- अब दोनों के पेस्ट को छलनी में छानें। अब जब उनका रस तैयार हो जाए तो 3 से 4 चम्मच अरंडी का तेल लगाएं और एक बोतल में तीनों को अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब अपने बालों में हल्का-हल्का स्प्रे करके अपनी जड़ों में लगाएं। अब हल्के हल्के हाथों से मालिश करने के 30 मिनट बाद अपने बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। ऐसा करने से लाभ मिल सकता है।
- आप इस मिश्रण का इस्तेमाल अपने बालों पर महीने में 2 से 3 बार कर सकते हैं। ऐसा करने से बाल झड़ना बंद हो सकते हैं।
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 6 October 2024 at 13:41 IST