अपडेटेड 6 October 2024 at 10:55 IST
Sendha Namak: क्या हैं सेंधा नमक के नुकसान? ये 1 दिन में कितना खाएं
Rock salt side effects hindi: सेंधा नमक 1 दिन में कितना खाना चाहिए? क्या सेंधा नमक का कोई साइड इफेक्ट है? जानते हैं इसके बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Rock salt side effects: सेंधा नमक को हिमालयन नमक के नाम से भी जानते हैं। ज्यादातर लोग व्रत में सेंधा नमक का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि डॉक्टर आम दिनों में भी इस नमक का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि आप जिस ज्यादा नमक का इस्तेमाल कर रहे हैं उसके क्या नुकसान हो सकते हैं।
अगर नहीं, तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि सेंधा नमक के क्या नुकसान हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
सेंधा नमक 1 दिन में कितना खाना चाहिए?
कुछ रिसर्च के मुताबिक, व्यक्ति को एक दिन में 5 ग्राम सेंधा नमक का सेवन करना चाहिए। हालांकि इसकी सीमित मात्रा व्यक्ति की उम्र और उसके शरीर पर निर्भर करती है। ऐसे में एक बार एक्सपर्ट से राय जरूर लें।
क्या सेंधा नमक का कोई साइड इफेक्ट है? (Sendha namak ke nuksan)
- बता दें कि सेंधा नमक के अंदर आयोडीन बेहद ही कम होता है। ऐसे में यदि लंबे समय तक इस नमक का सेवन करते हैं तो शरीर में आयोडीन की कमी हो सकती है। इसके कारण शरीर को कई अन्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।
- ज्यादा नमक के सेवन के कारण हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी जन्म ले सकती है, जिसके कारण दिल की बीमारी का जोखिम बढ़ जाता है।
- सेंधा नमक के सेवन से थकान और मांसपेशियों में कमजोरी होने लगती है। ऐसे में इसका सेवन व्यक्ति को सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
- थायराइड के मरीजों को सेंधा नमक खिलाया जाए तो इसके कारण उनकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। बता दें कि सेंधा नमक के सेवन से थायराइड की समस्या और बढ़ सकती है।
- सेंधा नमक के सेवन से वॉटर रिटेंशन की समस्या भी हो सकती है। बता दें कि जब शरीर में वाटर रिटेंशन होता है तो व्यक्ति को अन्य परेशानियां भी हो सकती हैं।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 6 October 2024 at 10:55 IST