अपडेटेड 5 December 2025 at 14:12 IST
Sarson Ka Saag: सर्दियों में घर पर बनाएं पंजाबी स्टाइल गाढ़ा सरसों का साग, मक्के की रोटी-छाछ के साथ जोरदार कम्बिनेशन, ये है आसान रेसिपी
Sarson Ka Saag Benefits: ठंडी में सरसों का साग और मक्के की रोटी का स्वाद हर किसी का फेवरेट होता है। जानिए घर पर पारंपरिक पंजाबी स्टाइल में गाढ़ा साग बनाने की आसान रेसिपी।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

सरसों का साग रेसिपी | Image:
Freepik
Sarson Ke Saag Ko Banane Ki Vidhi In Hindi: सर्दियों का मौसम आते ही पंजाबी खाने का असली मजा बढ़ जाता है। खासतौर पर सरसों का साग और मक्के की रोटी, यह सिर्फ एक डिश नहीं, बल्कि पूरे नॉर्थ इंडिया का विंटर फेवरेट है। घर पर अगर बिल्कुल ढाबा-स्टाइल गाढ़ा और स्वादिष्ट साग बनाना चाहते हैं, तो यहां दी गई आसान सी रेसिपी नोट कर लें। इसे बनाना मुश्किल नहीं है, बस सही तरीके और धीमी आंच आपके काम आएगी। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी-
सरसों का साग बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- 500 ग्राम सरसों के पत्ते
- 250 ग्राम पालक
- 150 ग्राम बथुआ
- 1 इंच अदरक
- 6-7 कलियां लहसुन
- 2 हरी मिर्च
- 2 टमाटर
- 1 प्याज
- 2-3 बड़े चम्मच मक्के का आटा
- 2–3 बड़े चम्मच देसी घी
- स्वाद अनुसार नमक
- 1/2 चम्मच लाल मिर्च
- 1/2 चम्मच हल्दी
सरसों का साग बनाने की आसान विधि
- सरसों, पालक और बथुए के पत्तों को अच्छी तरह धोकर मोटा-मोटा काट लें। इससे साग जल्दी पकता है और गाढ़ा भी बनता है।
- एक बड़े बर्तन में सभी पत्ते डालें। अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और थोड़ा पानी डालकर धीमी आंच पर 25-30 मिनट पकने दें। साग नरम होने लगे तो आंच बंद कर दें।
- उबले हुए साग को हल्का सा मथ दें या मिक्सर में पल्स मोड पर 1-2 बार चलाएं। ध्यान रखें, पेस्ट बिल्कुल बारीक न हो। हल्का दाना रहना चाहिए तभी असली पंजाबी स्वाद आता है।
- अब इस साग में 2–3 चम्मच मक्के का आटा डालें। यह साग को गाढ़ा बनाएगा और स्वाद बढ़ाएगा।
- कढ़ाई में देसी घी गर्म करें। इसमें प्याज, लहसुन, टमाटर डालकर गोल्डन होने तक भूनें। हल्दी और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं।
- अब उबला हुआ साग इस तड़के में डालें और धीमी आंच पर 20-25 मिनट पकने दें। जितनी देर साग पकेगा, उतना स्वादिष्ट बनेगा।
मक्के की रोटी कैसे बनाएं?
- मक्के के आटे में थोड़ा गुनगुना पानी डालकर सॉफ्ट आटा गूंधें।
- हाथों से हल्के पानी की मदद से गोल रोटी बनाएं।
- तवे पर धीमी आंच पर सकें और घी लगाकर गर्मागर्म परोसें।
सरसों के साग के फायदे
- शरीर को गर्माहट देता है।
- आयरन, फाइबर और विटामिन-ए से भरपूर होता है।
- पाचन को दुरुस्त रखता है।
- सर्दियों में इम्युनिटी बढ़ाता है।
कैसे करें सर्व?
- ऊपर से देसी घी की एक छोटी सी चम्मच डालें।
- साथ में अदरक की चटनी, गुड़ और मक्के की गरम रोटी परोसें।
- अगर चाहें तो मक्खन का एक छोटा टुकड़ा भी डाल सकते हैं।
पंजाबी स्टाइल गाढ़ा, स्वादिष्ट और देसी घी की खुशबू से भरा सरसों का साग तैयार है। सर्दियों में इसे जरूर ट्राई करें।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 5 December 2025 at 14:12 IST