अपडेटेड 4 December 2025 at 15:02 IST

Weight Loss Bajra Dosa: नाश्ते में बनाएं हेल्दी बाजरे का डोसा, शाम तक नहीं लगेगी भूख और तेजी से गिरेगा वजन, जान लें विधि और फायदे

Gluten Free Dosa Recipe: बाजरे का डोसा वजन घटाने वालों के लिए एक परफेक्ट ब्रेकफास्ट ऑप्शन है। इसे खाकर दिनभर भूख नहीं लगती और मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है। जानें आसान रेसिपी और इसके फायदे।

weight-loss-bajra-dosa-recipe-health-benefits gluten free diet for breakfast
हेल्दी और वेट लॉस के लिए बाजरे का डोसा | Image: Freepik

How To Make Bajra Dosa At Home: अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं और रोज-रोज एक जैसा नाश्ता खाकर बोर हो चुके हैं, तो आज ट्राई करें बाजरे का डोसा। यह न सिर्फ हल्का और हेल्दी होता है, बल्कि इसे खाने के बाद कई घंटों तक भूख भी नहीं लगेगी। सर्दियों में बाजरा शरीर को गर्म रखता है और फाइबर से भरपूर होने के कारण वजन कम करने में बहुत मदद करता है। तो चलिए जानते हैं बाजरे का हेल्दी डोसा कैसे बनाएं।

बाजरे का डोसा बनाने के लिए जरूरी सामग्री 

Uploaded image
  • 1 कप बाजरा का आटा
  • ½ कप सूजी 
  • ½ कप दही
  • 1 छोटा प्याज़ 
  • 1-2 हरी मिर्च
  • थोड़ा हरा धनिया
  • नमक स्वादानुसार
  • पानी आवश्यकतानुसार
  • तेल या घी

बाजरा डोसा बनाने की आसान विधि

  • एक बाउल में बाजरा आटा, सूजी, दही, प्याज, मिर्च, धनिया और नमक मिला लें।
  • अब धीरे-धीरे पानी डालकर पतला घोल तैयार करें।  ध्यान रखें, घोल न ज्यादा पतला हो न बहुत गाढ़ा।
  • इसे 10-15 मिनट के लिए रख दें जिससे सूजी फूल जाए।
  • तवा गर्म करें और हल्का सा तेल लगाएं।
  • अब एक करछी भर बैटर तवे पर डालकर गोल फैलाएं। 
  • मध्यम आंच पर किनारों पर थोड़ा तेल डालते हुए क्रिस्पी होने तक सेकें। फिर पलटकर दूसरी तरफ भी हल्का सा सेक लें।
  • लीजिये बाजरे से बना डोसा खाने के लिए तैयार है।

कैसे सर्व करें?

बाजरा डोसा को आप नारियल चटनी, टमाटर चटनी और ग्रीन चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं। स्वाद और हेल्थ दोनों ही ऐसे में बरकरार रहेंगी।

Uploaded image

वजन कम करने में कैसे है फायदेमंद?

  • फाइबर से भरपूर होने के कारण यह लंबे समय तक पेट भरा रखता है।
  • लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होने से ब्लड शुगर नहीं बढ़ता।
  • बाजरा एनर्जी देता है, जिससे सुबह का नाश्ता पावरफुल बनता है।
  • कम तेल में जल्दी बन जाता है, इसलिए कैलोरी भी कम होती है।

बाजरे का डोसा वजन कम करने वालों के लिए एक शानदार और स्वादिष्ट नाश्ता है। यह पेट भरने वाला, हेल्दी और बनाने में बहुत आसान है। इसे अपनी मॉर्निंग डाइट में शामिल करने पर आप फर्क खुद महसूस करेंगे। 

यह जरूर पढ़ें: Lemon Peel Uses: क्या आप भी नींबू के छिलके को देते हैं फेंक? जानिए किन तरीकों से किया जा सकता है इस्तेमाल, आसान हो जाएंगे ये 7 काम
 

Advertisement

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 4 December 2025 at 15:02 IST