Pudine Ka Raita: गर्मी ने दी दस्तक... तो खाएं पुदीना रायता जीरा तड़के के साथ, जानिए सीक्रेट रेसिपी और फायदे

Pudine Ka Raita: जैसे-जैसे गर्मी ने दस्तक दी है, हमारी डाइट में ठंडक और ताजगी की जरूरत बढ़ने लगी है। इस मौसम में पुदीना का रायता न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि शरीर को ठंडा भी रखता है। आइए इस लेख में पुदीना का रायता बनाने के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Pudine Ka Raita
Pudine Ka Raita | Image: Freepik

Pudine Ka Raita: सूरज की तपती गर्मी के बीच रसोई में  ठंडी तासीर वाली चीजों की मांग भी बढ़ गई है। गर्मियों के मौसम में जब भारी भोजन करने का मन न करे, तब पुदीने का रायता एक ऐसा विकल्प है जो न केवल आपके खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि शरीर को अंदरूनी ठंडक भी देता है। आइए आपको इस लेख में पुदीने का रायते बनाने की सिक्रेट रेसिपी के बारे में बताएंगे। जिसमें आपको केवल जीरा का तड़का लगाना है। यह दिखने में भी शाही लगता है।

क्यों है पुदीना रायता गर्मियों के लिए बेस्ट?

पुदीना अपनी ताजगी और खुशबू के लिए जाना जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, पुदीना और दही का मिश्रण पेट की अग्नि को शांत करता है। जब इसमें भुने हुए जीरे का तड़का लगता है, तो यह पाचन के लिए एक रामबाण औषधि बन जाता है। दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं और पुदीना गैस व एसिडिटी को दूर करता है। भारी भोजन के साथ इसे लेने से पेट भारी नहीं लगता है। पुदीने में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और दही का प्रोटीन चेहरे पर प्राकृतिक चमक लाने में मदद करते हैं।

पुदीना रायता बनाने की सीक्रेट रेसिपी 

ज्यादातर लोग दही में सिर्फ पुदीना काटकर डाल देते हैं, लेकिन असली स्वाद तब आता है जब आप पुदीने का पेस्ट बनाकर इसे दही में मिला सकते हैं। 

  • ताजा दही
  • ताजा पुदीना पत्तियां
  • हरी मिर्च
  • काला नमक
  • भुना जीरा पाउडर
  • चीनी
  • तेल/घी
  • आधा चम्मच साबुत जीरा
  • एक चुटकी हींग

ये भी पढ़ें - Fatty Liver Diet: क्या आपको लिवर हो गया है फैटी? तो अपनी डाइट का रखें खास ध्यान; जानें सुबह से लेकर रात तक क्या खाएं और क्या नहीं? 

Advertisement

पुदीना रायता किस तरह बनाएं? 

  • पुदीने की पत्तियों को हरी मिर्च और थोड़े से पानी के साथ पीसकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।
  • एक बड़े बर्तन में ठंडी दही लें और उसे तब तक फेंटें जब तक वह स्मूद न हो जाए। अब इसमें पुदीने का पेस्ट, काला नमक, भुना जीरा पाउडर और चीनी मिलाएं।
  • एक छोटे पैन में घी गरम करें। उसमें साबुत जीरा और हींग डालें। जब जीरा चटकने लगे, तो इस तड़के को तुरंत रायते के ऊपर डालें और ढक्कन बंद कर दें ताकि खुशबू अंदर बस जाए।
  • पुदीने की तासीर ठंडी होती है, जो चिलचिलाती धूप में शरीर के तापमान को नियंत्रित रखती है।
Published By :
Sujeet Kumar
पब्लिश्ड