अपडेटेड 11 February 2026 at 19:07 IST

Fatty Liver Diet: क्या आपका लिवर हो गया है फैटी? तो अपनी डाइट का रखें खास ध्यान; जानें सुबह से लेकर रात तक क्या खाएं और क्या नहीं?

Fatty Liver Diet: बदलती लाइफस्टाइल से इसका असर हमारी सेहत पर विशेष रूप से होता है। इसलिए आपको अपने खानपान का विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आइए इस लेख में आपको फैटी लिवर को करने के लिए डाइट चार्ट के बारे में बताएंगे। साथ ही आपको इस दौरान सुबह से लेकर रात तक क्या खाने की जरूरत है? इसके बारे में भी जानेंगे।

Fatty Liver Diet
Fatty Liver Diet | Image: Freepik

Fatty Liver Diet: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और बिगड़ते लाइफस्टाइल के कारण 'फैटी लिवर' एक आम समस्या बन गई है। जब लिवर की कोशिकाओं में सामान्य से अधिक फैट जमा हो जाता है, तो इस स्थिति को फैटी लिवर कहते हैं। अगर समय रहते खान-पान में बदलाव न किया जाए, तो यह लिवर सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारियों का रूप ले सकता है। लेकिन घबराएं नहीं, सही डाइट प्लान और परहेज से आप अपने लिवर को हेल्दी रख सकते हैं। आइए इस लेख में आपको सुबह से लेकर रात तक के परफेक्ट डाइट प्लान के बारे में जानते हैं।  

लिवर को डिटॉक्स रखने के लिए सुबह का डाइट 

  • लिवर को डिटॉक्स करने के लिए दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करें।
  • एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़कर पिएं। नींबू में मौजूद विटामिन-C लिवर को साफ करने में मदद करता है।
  • आप ग्रीन टी का सेवन भी कर सकते हैं, जिसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा भरपूर होती है।
  • नाश्ता भारी नहीं, बल्कि पोषण से भरपूर होना चाहिए।
  • ओट्स या दलिया सबसे अच्छा विकल्प है क्योंकि इनमें फाइबर अधिक होता है। इसके अलावा, आप बिना तेल के पोहा या उपमा भी ले सकते हैं।
  • उबले हुए अंडे का सफेद हिस्सा या कम वसा वाला पनीर शामिल करें।

लिवर को सही रखने के लिए दोपहर का खाना 

  • लंच में कॉम्प्लेक्स कार्ब्स और फाइबर का संतुलन रखें।
  • चोकरयुक्त आटे की 1-2 रोटी, एक कटोरी दाल और खूब सारा सलाद।
  • पालक, मेथी, करेला या लौकी जैसी हरी सब्जियां फायदेमंद होती हैं।
  • खाने के साथ एक कटोरी ताजा दही या छाछ जरूर लें। यह पाचन में सुधार करता है।

लिवर को ठीक रखने के लिए शाम का नाश्ता 

  • चाय-बिस्किट की जगह स्वस्थ विकल्पों को चुनें।
  • मुट्ठी भर मखाने, भुने हुए चने या अखरोट। अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है जो लिवर की सूजन को कम करता है।

लिवर को ठीक रखने के लिए रात का खाना 

  • रात का खाना हल्का होना चाहिए और सोने से कम से कम 2-3 घंटे पहले खा लेना चाहिए।
  • मूंग दाल की खिचड़ी, उबली हुई सब्जियां या हल्का सूप। भारी और मसालेदार भोजन से बचें ताकि लिवर को आराम मिल सके।

ये भी पढ़ें - Vijaya Ekadashi 2026 Kab Hai: कब है विजया एकादशी 12 या 13 फरवरी? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व 

फैटी लिवर वाले न खाएं ये चीजें 

  • लिवर को ठीक करने के लिए परहेज करना सबसे जरूरी है। 
  • सोडा, कोल्ड ड्रिंक्स और मिठाइयों से दूरी बनाएं।
  • समोसे, कचौड़ी और जंक फूड लिवर पर बोझ बढ़ाते हैं।
  • यह फैटी लिवर का सबसे बड़ा कारण है। इसे पूरी तरह बंद कर दें।
  • सफेद ब्रेड, पास्ता और पिज्जा का सेवन न करें।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 11 February 2026 at 19:07 IST