Vijaya Ekadashi 2026 Kab Hai: कब है विजया एकादशी 12 या 13 फरवरी? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
Vijaya Ekadashi 2026 Kab Hai: हिंदू धर्म में विजया एकादशी का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा विधिवत रूप से करने से व्यक्ति की सभी मनोकामाएं पूरी हो सकती है। अब ऐसे में इस साल विजया एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Vijaya Ekadashi 2026 Kab Hai: हिंदू पंचांग के हिसाब से विजया एकादशी का व्रत सुख-समृद्धि का कारक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि दिन इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति के जीवन में चल रही सभी परेशानियां दूर हो सकती है और सौभाग्य की प्राप्ति हो सकती है। अब ऐसे में विजया एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा? पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व क्या है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
विजया एकादशी का व्रत 12 या 13 कब रखा जाएगा?
एकादशी तिथि प्रारंभ - 12 फरवरी 2026 को दोपहर 12:22 बजे से
एकादशी तिथि समाप्त - 13 फरवरी 2026 को दोपहर 02:25 बजे
पारण का समय - 14 फरवरी 2026 - सुबह 7:00 बजे से 9:14 बजे तक
विजया एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा का शुभ मुहूर्त
विजया एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त के बारे में जान लें
ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05 बजकर 11 से लेकर सुबह 06 बजकर 06 मिनट तक
अभिजित मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 45 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 25 मिनट तक
विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 46 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 26 मिनट तक
ये भी पढ़ें - Mahashivratri 2026 Puja: महाशिवरात्रि के दिन नहीं जा पा रहे हैं मंदिर तो घर पर इस तरह करें भगवान शिव की पूजा, जानें सही नियम
Advertisement
विजया एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा का महत्व
शास्त्रों के अनुसार, जो भक्त इस दिन पूरी श्रद्धा से भगवान विष्णु की पूजा करते हैं, उन्हें अपने शत्रुओं और जीवन की कठिन परिस्थितियों पर विजय प्राप्त होती है। माना जाता है कि लंका पर विजय पाने के लिए भगवान श्री राम ने भी अपनी सेना सहित समुद्र तट पर विजया एकादशी का व्रत किया था। पुराणों के अनुसार, विजया एकादशी का विधि-विधान से व्रत करने और भगवान विष्णु की कथा सुनने मात्र से ही अश्वमेध यज्ञ के समान पुण्य फल की प्राप्ति होती है। साथ ही व्यक्ति को मृत्यु को बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।