अपडेटेड 3 August 2024 at 20:41 IST

Pet Me Gadbad: पेट में गड़बड़ी होने पर क्या खाना चाहिए? ऐसी डाइट करेगी मदद

What is good for stomach upset? यदि आपका पेट खराब है तो ऐसे में कुछ चीजों के सेवन से इस समस्या को दूर किया जा सकता है। जानते हैं इसके बारे में...

What foods relieve upset stomach?
What foods relieve upset stomach? | Image: freepik

What foods relieve upset stomach? पेट खराब होने पर डॉक्टर के पास जाते हैं लेकिन बता दें कि यदि पेट खराब हो जाए तो इस दौरान यदि कुछ चीजों का सेवन किया जाए तो फायदा मिल सकता है। हमारा लेख इसी विषय पर है। 

आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि यदि व्यक्ति का पेट खराब हो जाए तो ऐसे में किन चीजों के सेवन (What is good for stomach upset?) करना चाहिए। पढ़ते हैं उनके बारे में…

पेट में गड़बड़ होने पर क्या खाना चाहिए?

  1. आप अपनी डाइट में पपीते को जोड़ सकते हैं। पपीते के अंदर फाइबर पाया जाता है जो न केवल अपच को दूर कर सकता है बल्कि एसिडिटी की समस्या से राहत दिला सकता है। पपीते के अंदर फाइबर पाया जाता है जो कब्ज की समस्या को भी दूर करने में उपयोगी है। ऐसे में आप नियमित रूप से पपीते में काला नमक डालकर खाएं। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है। 
  2. यदि आप पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं तो ऐसे में कच्चा केला भी आपके काम आ सकता है। आप चाहें तो कच्चे केले की सब्जी को खा सकते हैं या आप किसी भी तरह कच्चे केले को अपनी डाइट में जोड़ सकते हैं। 
  3. पेट की समस्या को दूर करने में नारियल पानी भी उपयोगी है। ऐसे में आप नियमित रूप से सुबह खाली पेट नारियल पानी का सेवन करें। ऐसा करने से न केवल शरीर को हाइड्रेट रखा जा सकता है बल्कि पाचन क्रिया को भी तंदुरुस्त बनाया जा सकता है। 
  4. दही का सेवन भी पाचन क्रिया के लिए उपयोगी है। बता दें कि पेट खराब होने पर यदि दही खाई जाए तो दही के अंदर पाए जाने वाले गुड बैक्टीरिया पेट को तंदुरुस्त बना सकते हैं।
  5. पेट में दर्द और कब्ज को दूर करने में जीरे का पानी भी उपयोगी है। ऐसे में आप अपनी डाइट में जीरे के पानी को जरूर जोड़ें। ऐसा करने से कब्ज, पेट में दर्द और एसिडिटी की समस्या से राहत मिल सकती है।

ये भी पढ़ें - होंठ काले पड़ जाएं तो क्या लगाना चाहिए? ऐसे पाएं Pink Lips

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 3 August 2024 at 20:41 IST