अपडेटेड 3 August 2024 at 19:40 IST

होंठ काले पड़ जाएं तो क्या लगाना चाहिए? ऐसे पाएं Pink Lips

How to remove dark lips permanently? होंठों के कालेपन को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपाय काम आ सकते हैं। इस लेख में जानें इनके बारे में...

black lips treatment in hindi
होंठ काले पड़ जाएं तो क्या लगाना चाहिए? | Image: freepik

How can I remove darkness of lips? होंठों के कालेपन को दूर करने के लिए अक्सर लोग ना जानें कौन-कौन से प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल अपने लिप्स पर करते हैं। लेकिन बता दें कि जब फायदा नहीं होता है तो वह जल्दी उदास हो जाते हैं और उम्मीद छोड़ देते हैं। यदि आप भी इन लोगों में से एक हैं तो आपको बता दें कि होंठों के कालेपन को दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं। 

आज का हमारा लेख उन्हीं होम रेमेडीज पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप अपने होठों के कालेपन को दूर करने के लिए अपने घर में मौजूद किन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…

होंठ काले पड़ जाएं तो क्या लगाना चाहिए? (How to remove darkness around lips?)

  • खीरे के अंदर विटामिन ए, विटामिन सी आदि पाए जाते हैं जो न केवल होंठों के कालेपन को दूर कर सकते हैं बल्कि रंगत भी निखारते हैं। ऐसे में आप होंठों पर खीरे के रस को लगाएं और आधे घंटे तक ऐसे ही लगा छोड़ दें। उसके बाद अपने होठों को साधारण पानी से धो लें। 
  • चुकंदर के इस्तेमाल से भी होंठों को पिक बनाया जा सकता है और कालेपन को दूर किया जा सकता है। ऐसे में आप चुकंदर के रस में चीनी को मिलाएं और बने मिश्रण को स्क्रब की तरह अपने होठों पर इस्तेमाल करें। ऐसा करने से फायदा हो सकता है। 
  • हल्दी और मलाई के इस्तेमाल से भी होंठों के कालेपन को दूर किया जा सकता है। बता दें कि हल्दी के अंदर एंटीबैक्टीरियल और एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो न केवल होंठों के कालेपन से राहत दिला सकते हैं बल्कि पिंक भी बना सकते हैं। 
  • यदि आप होंठों के कालेपन को दूर करना चाहते हैं तो ऐसे में आप नारियल के तेल का इस्तेमाल भी अपने होठों पर कर सकते हैं। आप रात को सोने से पहले नारियल के तेल की कुछ बूंद को अपने होठों पर लगाएं। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है।

ये भी पढ़ें - Tulsi: सुबह खाली पेट तुलसी का पत्ता खाने से क्या फायदा होता है? जान लें

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 3 August 2024 at 19:40 IST