अपडेटेड 15 December 2024 at 21:22 IST

Pet Ke Keede: पेट में कीड़े हो जाएं तो कैसे पहचानें? जानें लक्षण और दूर करने के तरीके

Stomach worms symptoms in Hindi: पेट के कीड़े मारने के लिए क्या खाएं? पेट के कीड़े को बाहर कैसे निकालें? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

stomach problems
Stomach Worms Symptoms In Hindi | Image: Freepik

Stomach Worms Symptoms In Hindi: अक्सर हम लोग सोचते हैं कि पेट में कीड़े केवल बच्चों के होते हैं पर ऐसा नहीं है। बड़ों को भी पेट में कीड़े की समस्या हो जाती है। ऐसे में ये समस्या होने पर कुछ लक्षण नजर आ सकते हैं। लोगों को इन लक्षणों के बारे में पता होना जरूरी है। साथ ही ये जानना जरूरी है कि कैसे पेट के कीड़ों से राहत पाई जाए।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि जब पेट में कीड़े हो जाते हैं तो कौन-से लक्षण नजर आ सकते हैं और इनसे कैसे छुटकारा पाया जाए। पढ़ते हैं आगे…

पेट में कीड़े हो जाएं तो कैसे पहचानें?

  • पेट में कीड़े होने पर पेट में दर्द या ऐंठन की समस्या हो जाती है।
  • बता दें कि उल्टी, दस्त, जी मिचलाना आदि पेट में कीड़े के लक्षण हैं।
  • पेट में कीड़े होने पर पेट में गैस बनने जैसी समस्या भी हो सकती है।
  • मलाशय में खुजली और थकान, दोनों पेट में कीड़े के लक्षण हो सकते हैं।
  • वजन में अचानक कमी पेट में कीड़े के लक्षण हो सकते हैं।
  • अगर आपके मल में सफेद डॉट्स नजर आएं या चेहरे या शरीर के अन्य हिस्सों में सफेद दाग या धब्बे नजर आएं तो समझ जाएं कि पेट के कीड़े के संकेत हो सकते हैं।   

पेट के कीड़े मारने के लिए क्या खाएं?

  • पपीते का सेवन - पपीते और नारियल दूध के सेवन से पेट के कीड़ों को मारा जा सकता है।
  • हल्दी का सेवन - हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी के साथ-लसाथ एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। ऐसे में दूध या छाछ में हल्दी मिलाकर पीने से पेट के कीड़े मारे जा सकते हैं।
  • गाजर का सेवन - गाजर के सेवन से भी पेट के कीड़ों को मारा जा सकता है। बता दें कि इसमें फाइबर पाया जाता है, जो आंतों के कीड़ों को खत्म करने में मदद कर सकता है। ऐसे में आप गाजर के जूस को अपनी डाठइट में जोड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें - क्या किडनी स्टोन के मरीज कैल्शियम ले सकते हैं? जानें क्या है सही

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 15 December 2024 at 21:21 IST