अपडेटेड 30 July 2024 at 20:37 IST
Period Pain: पीरियड के दर्द को तुरंत कैसे कम करें? जान लें उपाय...
How I cured my period pain? पीरियड्स का दर्द आपके रोजमर्रा के कार्य प्रभावित कर सकता है, ऐसे में जाने दूर करने के तरीके...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

How can I stop period pains fast? मासिक धर्म, महिलाओं के जीवन से जुड़ा है। यह कोई बीमारी नहीं है बल्कि महिलाओं के जीवन का ही हिस्सा है लेकिन जब महिलाएं हर महीने इस दौर से गुजरती हैं तो उन्हें दर्दनाक स्थिति का सामना करना पड़ता है। पीरियड्स का दर्द महिलाओं के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित कर सकता है। ऐसे में बता दें कि कुछ घरेलू उपाय दर्द को कम कर सकते हैं या राहत दिला सकते हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पीरियड्स के दर्द को दूर करने में कौन से घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
पीरियड के दर्द को तुरंत कैसे कम करें? (periods ke dard ko kam kaise karen)
- बता दें कि काली किशमिश मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द को कम करने में उपयोगी है। ऐसे में आप रात को सोने से पहले काली किशमिश को भिगोएं और अगले दिन इसका सेवन करें। ऐसा करने से ब्लोटिंग से भी राहत मिल सकती है।
- अजवाइन पीरियड्स के दर्द को तुरंत कम कर सकता है। ऐसे में आप अजवाइन का सेवन या तो काढ़े के रूप में कर सकते हैं या फिर आप अजवाइन की चाय का भी सेवन कर सकते हैं। इसके लिए एक गिलास पानी में आधा चम्मच अजवाइन डालें और उबालें। उसके बाद जब एक गिलास पानी आधा गिलास रह जाए तो छान लें और नमक मिलाकर सेवन करें। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है।
- यदि पेट के निचले हिस्से की मालिश बादाम के तेल के साथ की जाए तो ऐसा करने से भी पीरियड के दर्द से राहत मिल सकती है। आप बादाम के तेल के अलावा घी या सरसों के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
- यदि रात को सोने से पहले केसर के दूध का सेवन किया जाए तो इसे न केवल ऐंठन को दूर किया जा सकता है बल्कि दर्द से भी राहत मिल सकती है।
नोट - पीरियड का दर्द कई समस्याओं को दूर करने में रसोई में मौजूद कुछ चीजें आपके काम आ सकती हैं। लेकिन यदि महिलाओं को सेहत से जुड़ी कोई अन्य समस्या है तो इनका इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूरी लें।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 30 July 2024 at 20:37 IST