अपडेटेड 30 July 2024 at 19:45 IST
Pav Bhaji: पाव भाजी महाराष्ट्र में क्यों प्रसिद्ध है? वैसा स्वाद चाहिए तो आपके लिए है ये रेसिपी..
What is the history of pav in Maharashtra? पाव भाजी से जुड़ा इतिहास क्या है और इसे घर पर बनाने की रेसिपी क्या है? पढ़ते हैं आगे...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Why is Pav Bhaji so famous? हमारे देश में न जानें कितने मशहूर व्यंजन हैं जो लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। उन्हीं व्यंजनों में से एक है पाव भाजी। पूरे देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में खाए जाने वाली पाव भाजी न केवल स्वाद में अच्छी होती है बल्कि किसी शादी हो या अपनों का जन्मदिन, ये आपको हर जगह मिलेगी ही मिलेगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे क्यों महाराष्ट्र की मशहूर पाव भाजी कहा जाता है?
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पाव भाजी से जुड़ा इतिहास (Is Pav Bhaji a maharashtrian dish?) क्या है और इसे घर पर बनाने की रेसिपी क्या है। पढ़ते हैं आगे…
पाव भाजी महाराष्ट्र में क्यों प्रसिद्ध है? (What is the history of pav in Maharashtra?)
बता दें कि वर्ष 1861 में अमेरिकी सिविल वॉर शुरू हुआ, जिसके दौरान अमेरिका के उत्तरी और दक्षिण संघीय राज्यों में युद्ध हुआ। उस वक्त अमेरिका का कपास दुनिया के कई देशों से बेचा जाता था लेकिन यह कपास बिकना बंद हो गया। ऐसे में मांग बढ़ने के बावजूद भी कपास की सप्लाई रुक गई।
इस हालात का फायदा बॉम्बे कपास मिल के मालिक कावसजी नानाभाई डावर ने उठाया और और उन्हें ऑर्डर मिलने लगे। ऐसे में बड़ी संख्या में ग्राहकों तक ऑर्डर पहुंचाने के लिए मजदूर ओवर टाइम करने लगे लेकिन वे समय पर खाना नहीं खा पाती थे। ऐसे में उन्होंने खाने के लिए सस्ता और जल्दी मिलने वाला जुगाड़ ढूढना शुरू किया।
Advertisement
इस दौरान सड़क किनारे खड़े एक विक्रेता ने समय बचाने के लिए जरूरी सब्जियां जैसे टमाटर, आलू आदि को मैश करके भाजी बनाई और फिर सस्ते दामों पर मजदूरी को बेची और ये भाजी ब्रेड के साथ परोसे जाने लगी। यह डिश लोगों को काफी पसंद आई और इससे मजदूरी का समय भी बचा। ऐसे में यह जुगाड़ की डिश बॉम्बे मिल के मजदूरों की पसंदीदा डिश बन गई।
कुछ सालों बाद पुर्तगाली मुंबई में 'पाव' ले आए। ऐसे में ये पाव, भाजी के साथ खाए जाने लगे और महाराष्ट्र की फेमस डिश बन गई। जैसे-जैसे समय बदला वैसे-वैसे इस डिश को बनाने का तरीका और पाव के सेंकने का तरीका भी बदला।
Advertisement
पाव भाजी बनाने की रेसिपी (Recipe of pav bhaji in hindi)
इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें प्याज को भूनें। अब भूनने के बाद अदरक, लहसुन का पेस्ट डालें। साथ में हरा धनिया और कटी लौकी को भी डालें। अब आप उबले हुए आलू को अच्छे से मैश करके डालें। साथ में नमक, चुकंदर, लाल मिर्च और पाव भाजी का मसाला डालें। अब सब्जी को पकने दें। जब आपकी सब्जी अच्छे से मिक्स हो जाए तो आप गरम-गरम पाव के साथ सर्व करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 30 July 2024 at 19:45 IST