अपडेटेड 30 August 2025 at 20:36 IST

Teeth Tips: एक दिन में कितनी बार दांतों को ब्रश करना चाहिए? ऐसे करें मुंह की सफाई

अपने दांतों को नियमित रूप से ब्रश करने की आदत डालना जरूरी है। ब्रश करने से जुड़े सुझावों और तकनीकों के साथ-साथ कितनी बार अपने दांतों की सफाई करवानी चाहिए, इस बारे में चर्चा करेंगे।

Brushing Teeth
दांतों को कितनी बार ब्रश करें ? | Image: @wesmiledental.sg

Brushing Teeth: जब आप चीनी युक्त भोजन खाते हैं, तो प्लाक में मौजूद बैक्टीरिया एसिड बनाते हैं जो दांतों के इनेमल पर हमला करते हैं। समय के साथ, एसिड दांतों के इनेमल को नष्ट कर देता है और कैविटी हो सकती है। इसके साथ ही, प्लाक सख्त होकर टार्टर में बदल जाती है, जिससे मसूड़ों पर सूजन और बीमारी हो सकती है। प्लाक एक चिपचिपी सफेद परत होती है जो दांतों पर जम जाती है और इसमें बैक्टीरिया होते हैं।

ब्रश करने का सही तरीका

अम्लीय खाद्य पदार्थों के बाद ब्रश न करें: अम्लीय खाद्य पदार्थों या पेय पदार्थों के तुरंत बाद ब्रश न करें, क्योंकि इससे इनेमल निकल सकता है। एक घंटा रुकें और फिर ब्रश करें।
लेक्ट्रिक टूथब्रश सबसे बेस्ट: अगर आपको गठिया है या टूथब्रश पकड़ने में दिक्कत होती है, तो इलेक्ट्रिक टूथब्रश का इस्तेमाल करें।
नियमित रूप से ब्रश और फ्लॉस करें: ब्रश करें और दिन में एक बार फ्लॉस करें। आपको अपनी चीभ भी साफ करनी चाहिए

दांतों की सुरक्षा के लिए टिप्स

खूब पानी पिएं: अगर आपके इलाके के नल के पानी में फ्लोराइड है, तो उसे पीने से दांतों में सड़न होने का खतरा कम हो सकता है।
स्वस्थ आहार लें: चीनी युक्त भोजन और पेय पदार्थों का सेवन सीमित करें।
माउथवॉश करें: ब्रश करने और फ्लॉसिंग के बाद माउथवॉश का प्रयोग करें।
नियमित रूप से दंत चिकित्सक से मिलें: हर 6 महीने में एक बार दंत चिकित्सक से मिलें और अपने दांतों की जांच करवाएं। 

एक दिन में कितनी बार ब्रश करें?

अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन के मुताबिक, टूथपेस्ट से दिन में दो बार कम से कम दो मिनट तक अपने दांत ब्रश करने चाहिए। साथ ही दो बार ब्रश करने के बीच में 12 घंटे का समय लेना चाहिए। मान लें आपने सुबह 8 बजे ब्रश किया तो आप रात को 8 बजे तक फिर से ब्रश कर सकते हैं। ब्रश करने से आप अपने दांतों से भोजन और प्लाक हटाने में मदद करते हैं। दांतों की सुरक्षा के लिए ब्रशिंग एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। दिन में दो बार टूथपेस्ट से ब्रश करना और नियमित रूप से फ्लॉस करना दांतों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके अलावा, स्वस्थ आहार लेना और नियमित रूप से दंत चिकित्सक से मिलना भी दांतों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें : दिल्ली में चलेगी 3 कोच वाली छोटी मेट्रो ट्रेन, 7 स्टेशनों से गुजरेगी

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 30 August 2025 at 20:36 IST