अपडेटेड 24 January 2024 at 09:28 IST

National Girl Child Day 2024: राष्ट्रीय बालिका दिवस आज, जानिए इसे सेलिब्रेट करने की दिलचस्प वजह

National Girl Child Day 2024: क्या आपने कभी सोचा है कि 24 जनवरी के दिन राष्ट्रीय बालिका दिवस क्यों मनाया जाता है।

Follow : Google News Icon  
राष्ट्रीय बालिका दिवस आज, जानिए इसे सेलिब्रेट करने की दिलचस्प वजह
राष्ट्रीय बालिका दिवस | Image: Pexels

National Girl Child Day 2024: भारत में कई तरह के व्रत-त्योहारों के साथ-साथ कुछ खास दिनों को भी सेलिब्रेट किया जाता है। जिसमें वुमन्स डे से लेकर मदर्स डे, चिल्ड्रन डे तक कई खास दिन शामिल हैं। इसी लिस्ट में एक खास दिन और भी है जिसे राष्ट्रीय बालिका दिवस (National Girl Child Day) के तौर पर मनाया जाता है।

राष्ट्रीय बालिका दिवस हर साल 24 जनवरी को मनाया जाता है। ये दिन मुख्य रूप से बालिकाओं के अधिकारों के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने के लिए सेलिब्रेट किया जाता है। हमारे समाज में अक्सर लड़का और लड़की के बीच भेदभाव के कई मामले सामने आते हैं, जिसमें बालिकाओं को उनके अधिकारों से वंचित रखा जाता है।

ऐसे में बालिकाओं का ये दिन उनके इन्हीं अधिकारों की बात करता है और धरातल से जुड़े लोगों को बालिकाओं के कई अनगिनत अधिकारों को लेकर जागरूकता भी फैलाता है। चलिए अब जान लेते हैं कि इस दिन को मनाने के पीछे की वजह क्या है।

राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने के पीछे की कहानी

साल 1966 की 24 जनवरी को नेता इंदिरा गांधी ने महिला प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। यही वजह है कि इस दिन को भारत में राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता है। हालांकि भारत में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने की शुरुआत साल 2008 में हुई थी। महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से इसकी पहल की गई थी। वहीं ये दिन महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए हर साल मनाया जाता है।

Advertisement

बालिका दिवस के लिए 24 जनवरी ही क्यों?

दरअसल, जब इंदिरा गांधी ने भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली तो कहीं न कहीं लोगों के बीच ये संदेश गया कि अगर महिलाओं को मौका दिया जाए तो वह भी आगे बढ़ सकती हैं। बस फिर क्या था उनकी इस उपलब्धि को हमेशा याद रखने और बालिकाओं के अधिकारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हर साल 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस सेलिब्रेट किया जाता है। 

ये भी पढ़ें : 11 फरवरी से इन राशियों पर पड़ सकता है शनि का प्रकोप, बढ़ सकती हैं मुश्किलें; जानिए क्या है वजह…

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 24 January 2024 at 09:16 IST