11 फरवरी से इन राशियों पर पड़ सकता है शनि का प्रकोप, बढ़ सकती हैं मुश्किलें; जानिए क्या है वजह...
Shani Prakop: अगले महीने की 11 तारीख से कुछ राशियों को शनि का प्रकोप झेलना पड़ सकता है।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Shani Prakop 2024: हिंदू धर्म में शनिदेव को विशेष दर्जा प्राप्त है। भगवान शनि को कर्मदाता भी जाता है। कहते हैं शनि भगवान लोगों को उनके अच्छे-बुरे कर्मों के अनुसार फल या दंड देते हैं। हालांकि न्याय के देवता शनि ग्रह की स्थिति कुछ ही दिनों में बदलने वाली है।
दरअसल, शनि फिलहाल कुंभ राशि में हैं। लेकिन कुछ ही दिनों में शनि कुंभ में अस्त हो रहे हैं। जिसका सीधा असर कुछ राशियों के जातकों पर पड़ने वाला है। साल 2024 में शनि की चाल में तीन बार परिवर्तन आएगा। जिसका प्रथम चरण 11 फरवरी 2024 को होगा।
शनि 11 फरवरी 2024 को कुंभ राशि में अस्त होंगे और वह इस अवस्था में 18 मार्च 2024 तक बने रहेंगे। कहा जाता है कि ग्रहों की स्थिति में जरा सा भी परिवर्तन मनुष्य की राशि पर असर जरूर डालता है। ऐसे में 12 राशियों में से कुछ राशियों के लिए 11 फरवरी के बाद से मुश्किलें बढ़ सकती हैं और उनके बुरे दिन शुरू हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।
इन राशियों पर पड़ेगा शनि का प्रकोप
कर्क राशि
Advertisement
11 फरवरी को शनि कुंभ राशि में अस्त हो जाएंगे जिसका सीधा असर कर्क राशि पर भी पड़ेगा। शनि की इस परिवर्तित चाल के कारण कर्क राशि के लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इस राशि के जातकों को सेहत संबंधी समस्या व घरेलू और आर्थिक स्तर पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
मकर राशि
Advertisement
शनि की इस परिवर्तित चाल का असर मकर राशि वालों पर भी पड़ सकता है। मकर राशि के जातकों के करियर-कारोबार में परेशानी हो सकती है। ये मानसिक तनाव से भी दो-चार हो सकते हैं। मकर राशि वालों को कदम-कदम पर सावधानी बरतने की जरूरत है।
मीन राशि
कुंभ में शनि के अस्त होने से मीन राशि वालों की परेशानी बढ़ सकती है। मीन राशि वालों पर शनि की ढैय्या रहेगी। इनके वैवाहिक जीवन में कई उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। प्रिय लोगों का स्वास्थ भी खराब रह सकता है। व्यवसाय या करियर में नुकसान के भी संकेत हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।