अपडेटेड 7 December 2024 at 23:52 IST
सर्दियों में रात को सोने से पहले करें ये काम, शरीर को हेल्दी रखने के लिए बस 5 सेकेंड काफी
What happens if we put oil in belly button daily? क्या नाभि में तेल लगाना अच्छा है? नारियल का तेल नाभि पर लगाने से क्या होगा? जानें इस लेख के माध्यम से...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

What happens if we put oil in belly button daily? पुराने समय में लोग दवाईयों पर निर्भर नहीं थे बल्कि वे कुछ घरेलू उपायों के माध्यम से समस्या को दूर करने की कोशिश करते हैं। वहीं बीमारी से बचने के लिए लोग पहले से ही कुछ चीजों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाते थे। उन्हीं में से एक है नाभि में तेल लगाना। ये होम रेमेडी लोग आज के समय में भी कर सकते हैं। जी हां, ये उपाय सुनने में बेहद आम हैं लेकिन इसे करने से कई फायदे हो सकते हैं। ऐसे में नाभि में तेल लगाने के फायदों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि नाभि में तेल को लगाने से सेहत को कई फायदे हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
क्या नाभि में तेल लगाना अच्छा है?
- नाभि में तेल की बूंदे डालने से शरीर से विषाक्त पदार्थों को दूर किया जा सकता है और शरीर को डिटॉक्स किया जा सकता है। इससे अलग शरीर तरोताजा भी महसूस कर सकता है।
- बता दें कि नाभि में तेल डालने से शरीर के हार्मोंस को नियंत्रित किया जा सकता है। जी हां, हमारी नाभि रिप्रोडक्टिव सिस्टम से जुड़ी होती है ऐसे में ये हमारे हार्मोंस को भी प्रभावित कर सकते हैं।
- जब हम तेल की कुछ बूंदों को अपनी नाभि में डालते हैं तो इससे ये गहराई तक जाता है और तेल अच्छे से शरीर में अब्जॉर्ब करता है, जिससे शरीर अच्छे से मॉइश्चराइज होता है और ड्राईनेस भी दूर हो सकती है।
- यदि रात को सोने से पहले नाभि में बूंदें डाली जाएं तो इससे शरीर में ऊर्जा भी बनी रहती है। इससे अलग शरीर को हेल्दी और स्किन को चमकदार बनाने में नाभि में तेल डालना उपयोगी साबित हो सकता है।
- नाभि में तेल की बूंदे डालने से मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 7 December 2024 at 23:38 IST