अपडेटेड 7 December 2024 at 22:21 IST
इस सफेद ड्राईफ्रूट को ज्यादा खाया तो बढ़ने लगेगा वजन, सांस की दिक्कत...
What happens if I eat too many cashews? काजू ज्यादा खाने से क्या नुकसान होता है? काजू कब नहीं खाना चाहिए? जानते हैं इसके बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

What happens if I eat too many cashews? सर्दियों में अक्सर लोग अपनी डाइट में उन चीजों को जोड़ते हैं जो सेहत के लिए पौष्टिक होते हैं। हम बात कर रहे हैं काजू की। काजू के अंदर फाइबर, प्रोटीन, मैंगनीज, जिंक, कॉपर जैसे मुख्य पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप काजू को ज्यादा खाने के लिए सेहत को कई नुकसान भी हो सकते हैं। ऐसे में व्यक्ति को इन नुकसानों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज का हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि यदि काजू को अधिक मात्रा में खाया जाए तो इससे सेहत को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
ज्यादा काजू खाने के नुकसान (Side Effects of eating too much cashews)
- यदि जरूरत से ज्यादा काजू का सेवन किया जाए तो इससे वजन भी बढ़ सकता है। ऐसे में जो लोग सर्दियों में भी फिट रहने की सोच रहे हैं वे काजू का सेवन सीमित मात्रा में करें।
- बता दें कि यदि जरूरत से ज्यादा काजू का सेवन किया जाए तो इससे एलर्जी की समस्या भी हो सकती है। बता दें कि एलर्जी के लक्षणों में रैशेज, खुजली या सांस लेने में दिक्कत महसूस हो सकती है। ऐसे में व्यक्ति ज्यादा काजू खाने से बचें।
- यदि ज्यादा मात्रा में काजू का सेवन किया जाए तो इससे किडनी स्टोन का खतरा भी बढ़ सकता है। बता दें कि ऑक्सालेट पाए जाते हैं जो ज्यादा मात्रा में शरीर में पहुंच जाएं तो इससे किडनी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
एक दिन में कितने काजू खाएं?
बता दें कि व्यक्ति एक दिन में 15 ग्राम काजू खा सकता है। हालांकि हम सलाह देते हैं कि व्यक्ति को अपनी डाइट में काजू को जोड़ने से पहले एक्सपर्ट से इसकी सीमित मात्रा की जानकारी ले लेनी चाहिए।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 7 December 2024 at 22:19 IST