Sweet Melon: गर्मियों में भूलकर भी न मिलाएं दूध और खरबूजा, सेहत को हो सकता है नुकसान; जानिए इसके साइड इफेक्ट्स
Sweet Melon: गर्मियों में रसीले खरबूजे को लोग अक्सर खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इस फल का दूध के साथ कॉम्बिनेश सेहत के लिए भारी पड़ सकता है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Sweet Melon: गर्मियों में ठंडक पाने के लिए खरबूजा और दूध को लोग खाना पसंद करने लगते हैं। लेकिन इन दोनों चीजों का एक साथ मेल हेल्थ के लिए नुकसानदायक साबित होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और आयुर्वेद के अनुसार, अलग नेचर के इन फूड्स का कॉम्बिनेशन पाचन तंत्र पर नकारात्मक असर डाल सकता है। आइए जानते हैं इस कॉम्बिनेशन से क्या- क्या हो सकते हैं नुकसान।
पाचन पर पड़ता है असर
खरबूजा हल्का और जल्दी पचने वाला फल होता है, जबकि दूध को पचने में ज्यादा समय लगता है। जब इन दोनों को साथ में लिया जाता है, तो पाचन प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। इससे गैस, अपच और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं।
भारीपन और सुस्ती
इस कॉम्बिनेशन को लेने के बाद कई लोगों को शरीर में भारीपन और आलस महसूस होता है। दरअसल, दोनों खाद्य पदार्थ मिलकर डाइजेशन को धीमा कर देते हैं, जिससे दिनभर सुस्ती बनी रह सकती है।
टॉक्सिन का खतरा
आयुर्वेद के मुताबिक, अलग-अलग तासीर वाले खाद्य पदार्थों को एक साथ खाने से शरीर में टॉक्सिन बनने लगते हैं। खरबूजा और दूध का मिक्स भी इसी में आता है, जो लंबे समय में शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
Advertisement
एलर्जी और पेट से जुड़ी दिक्कतें
कुछ लोगों को इस कॉम्बिनेशन से एलर्जी, सर्दी-खांसी या स्किन से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसके अलावा पेट दर्द और दस्त जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं, खासकर उन लोगों में जिनका पाचन कमजोर होता है।
खरबूजा को सही तरीके से खाने का तरीका
एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि खरबूजे को अकेले ही खाना सबसे बेहतर माना जाता है। अगर आप दूध पीना चाहते हैं, तो दोनों के बीच कम से कम 30 से 60 मिनट का अंतर रखना जरूरी होता है, ताकि पाचन सही तरीके से हो सके और हेल्थ से जुड़ी किसी भी प्रकार का खतरा ने हो पाए।