Bhooth Bangla vs Dhurandhar 2: ‘भूत बंगला’ की कमाई से हिला बॉक्स ऑफिस, अक्षय कुमार ने रोकी रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की रफ्तार
Bhooth Bangla vs Dhurandhar 2 Box Office Collection: अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए पांच दिन बीत गए हैं। अब इस फिल्म ने अपने कमाई से रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की कमाई की रफ्तार को रोकती हुई नजर आ रही है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Bhooth Bangla vs Dhurandhar 2 Box Office Collection: अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के महज पांच दिनों में फिल्म ने अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ की रफ्तार अब धीमी पड़ती नजर आ रही है। आइए जानते हैं कि दोनों फिल्मों का मंगलवार को कैसा रहा बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन।
‘भूत बंगला’ की शुरुआत और शुरुआती कमाई
17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘भूत बंगला’ ने रिलीज से पहले पेड प्रीव्यू के जरिए ही 3.75 करोड़ रुपये कमा लिए थे। पहले दिन फिल्म ने 12.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वीकेंड पर फिल्म को जबरदस्त फायदा मिला और शनिवार को 19 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई, जबकि रविवार को यह आंकड़ा बढ़कर 23 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट आई और इसने 6.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
पांचवें दिन भी बरकरार रहा कलेक्शन
फिल्म ने पांचवें दिन यानी 21 अप्रैल को करीब 5.98 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ ‘भूत बंगला’ का कुल कलेक्शन लगभग 70.73 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी और तब्बू जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। इसकी कहानी एक रहस्यमयी हवेली के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दर्शकों को रोमांच और हंसी दोनों का अनुभव कराती है।
'धुरंधर द रिवेंज' की कमाई में गिरावट
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ भले ही अब तक शानदार कमाई कर चुकी है, लेकिन अब इसकी रफ्तार धीमी पड़ रही है। 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म ने भारतीय बाजार में 1337.46 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जबकि दुनियाभर में यह आंकड़ा 1758.96 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। हालांकि 34वें दिन यानी 21 अप्रैल को फिल्म ने केवल 1.47 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो बाकी दिनों के मुकाबले काफी धीमा हो गया है। हालांकि, अब फिल्म को रिलीज हुए बॉक्स ऑफिस पर एक महीने से ज्यादा हो गया है, तो कमाई गिरने का कारण ये भी हो सकता है।