अपडेटेड 5 January 2026 at 14:31 IST
Multigrain Atta: शुगर से लेकर पाचन के लिए बेहद फायदेमंद है ये आटा, जानें खाने का सही तरीका
Multigrain Atta: क्या आप जानते हैं अगर आप आटे में बेसन मिलाकर खाते हैं तो इससे कई तरह के फायदे हो सकते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Multigrain Atta: आज के दौर में खराब जीवनशैली और गलत खान-पान के कारण डायबिटीज और पाचन संबंधी समस्याएं आम हो गई हैं। अक्सर हम स्वास्थ्य को सुधारने के लिए महंगे सप्लीमेंट्स या डाइट प्लान की ओर भागते हैं, जबकि समाधान हमारी रसोई में ही मौजूद है। घर के बड़े-बुजूर्ग मल्टीग्रेन आटे को खास महत्व देते हैं। यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है।
लेकिन क्या आप जानते हैं आटे में अगर आप थोड़ा सा बेसन मिलाकर खाएंगे तो इससे आपको कई तरह के फायदे हो सकते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मददगार
गेहूं के आटे में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती हैजब आप इसमें बेसन मिलाते हैं, तो इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम हो जाता है। बेसन में मौजूद फाइबर और प्रोटीन शूगर लेवल को सही रखता है।
पाचन के लिए लाभदायी है आटा और बेसन
बेसन और गेहूं के मिश्रण से फाइबर की मात्रा बढ़ जाती है। फाइबर हमारे पाचन के लिए अच्छा माना जाता है। यह कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है। इससे आपको ब्लोटिंग की समस्या भी नहीं होती है।
Advertisement
वजन घटाने में मददगार है आटा और बेसन
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो सिर्फ गेहूं की रोटी के बजाय बेसन मिला आटा ले सकते हैं। बेसन में प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती हैइससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती और आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं।
ये भी पढ़ें - Winter Skin Care: किचन में रखी ये 2 चीजें चमका सकती है आपका चेहरा, जानें कब और कैसे लगाएं
Advertisement
हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है आटा और बेसन
बेसन में अनसैचुरेटेड फैट्स और आयरन होता है जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है।
आटे में बेसन कब मिलाएं
- यदि आप 4 कप गेहूं का आटा ले रहे हैं, तो उसमें 1 कप बेसन मिलाएं।
- आटे को गुनगुने पानी से गूंथें और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें।
- स्वाद के लिए: आप इसमें थोड़ी सी अजवाइन, नमक और बारीक कटा हरा धनिया भी मिला सकते हैं। अजवाइन पाचन को और भी बेहतर बनाती है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 5 January 2026 at 14:31 IST