अपडेटेड 2 April 2025 at 18:56 IST
Morning: सुबह उठकर क्या नहीं करना चाहिए? वरना पूरे दिन आएगी नींद
Morning Tips: सुबह के समय कौन से 5 काम नहीं करने चाहिए? सुबह क्या न करें? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Morning Tips: अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ लोगों की आदत होती है वे सुबह उठते ही बार-बार अपना अलार्म बंद करते हैं और दोबारा सोते हैं। यदि आप भी उन लोगों में से हैं तो बता दें कि ऐसा करने से पूरा दिन सुस्त भरा हो सकता है बल्कि इससे व्यक्ति की नींद पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। सुबह उठकर कौन से कार्य नहीं करने चाहिए, इन कामों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि व्यक्ति को सुबह उठकर कौन से काम नहीं करने चाहिए। पढ़ते हैं आगे...
सुबह के समय कौन से 5 काम नहीं करने चाहिए?
- व्यक्ति को सुबह उठकर कमरे में अंधेरा नहीं रखना चाहिए। अंधेरा शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। बता दें कि सूरज की रोशनी शरीर के लिए प्राकृतिक घड़ी का काम करती है। इससे न केवल मूड अच्छा होता है बल्कि व्यक्ति तरोताजा भी महसूस करता है।
- व्यक्ति को देर तक नहीं सोना चाहिए। देर तक सोने की आदत नींद की गुणवत्ता पर प्रभाव डाल सकती है। इसके कारण न केवल दिन भर थकान हो सकती है बल्कि आलस भी आ सकता है। ऐसे में व्यक्ति को एक निश्चित समय पर सोना चाहिए और एक तय समय पर उठना चाहिए।
- कुछ लोग सुबह एकदम झटके से उठते हैं। इसके कारण उनके शरीर का ब्लड फ्लो प्रभावित होता है, जिससे न केवल चक्कर आते हैं बल्कि कमजोरी भी महसूस होती है। ऐसे में व्यक्ति को सबसे पहले बिस्तर पर अपनी आंखें खोलनी चाहिए और कुछ समय बाद उठना चाहिए।
- कुछ लोग सुबह उठकर एक्सरसाइज नहीं करते। इसके कारण न केवल वह फिट रह पाते हैं बल्कि उनकी ऊर्जा पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। एक्सरसाइज न करने से मूड भी बेकार रहता है।
- सुबह उठते ही लोग सबसे पहले फोन या लैपटॉप की तरफ जाते हैं, जिसका नकारात्मक प्रभाव न केवल उनकी आंखों पर पड़ता है बल्कि दिमाग पर भी पड़ता है।
ये भी पढ़ें - डिलीवरी के बाद पतले होने के लिए क्या करें?
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 2 April 2025 at 18:56 IST