अपडेटेड 2 April 2025 at 18:21 IST
डिलीवरी के बाद पतले होने के लिए क्या करें?
How can I tighten my belly fat after pregnancy? बच्चा पैदा होने के बाद पेट कैसे कम करें? डिलीवरी के बाद निकले हुए पेट को अंदर कैसे करें? जानें...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

What is the fastest way to lose belly fat after pregnancy? बता दें कि प्रेगनेंसी के बाद महिलाओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कभी-कभी उनकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है तो वहीं स्ट्रेच मार्क्स भी महिलाओं को परेशान करते हैं। लेकिन कुछ महिलाएं डिलीवरी के बाद पेट कम करने की वजह से परेशान रहती हैं। यदि आप भी उन महिलाओं में से एक हैं तो बता दें कि आज का हमारा लेख आपके लिए है।
आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि डिलीवरी के बाद आप अपना वजन कैसे कम कर सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
गर्म पानी
गर्म पानी के सेवन से आप डिलीवरी के बाद अपना वजन आसानी से कम कर सकते हैं। महिलाओं को डिलीवरी के बाद डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है। ऐसे में गर्म पानी पीने से न केवल मेटाबॉलिज्म बूस्ट हो सकता है बल्कि शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी भी कम हो सकती है।
ग्रीन टी का सेवन
महिलाएं डिलीवरी के बाद अपनी डाइट में ग्रीन टी को जोड़ सकती हैं। ग्रीन टी के आमतौर पर कोई भी साइड इफेक्ट्स नजर नहीं आते हैं। ऐसे में महिलाएं इसका सेवन कर सकती हैं। इसके अंदर एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो डिलीवरी के बाद पेट को कम करने में उपयोगी साबित हो सकते हैं। हालांकि महिलाओं को ग्रीन टी का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।
Advertisement
अजवाइन का पानी
अजवाइन का पानी डिलीवरी के बाद पेट को कम करने में उपयोगी है। ऐसे में आप नियमित रूप से अजवाइन के पानी का सेवन कर सकते हैं। हालांकि इसका सेवन भी ज्यादा मात्रा में ना करें। अजवाइन की तासीर गर्म होती है। ऐसे में आप सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें। बता दें, अजवाइन के पानी से गैस और अपच की समस्या से भी राहत मिल सकती है।
नोट - यहां दिए गए बिंदुओं से पता चलता है कि डिलीवरी के बाद पेट को आसानी से कम किया जा सकता है। लेकिन महिलाओं को थोड़ा धैर्य रखने की जरूरत है क्योंकि ऐसे समय में थोड़ा सा वक्त लग सकता है।
Advertisement
ये भी पढ़ें - हथेली और तलवों में पसीना क्यों आता है?
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 2 April 2025 at 18:21 IST