अपडेटेड 3 January 2026 at 18:30 IST
Moongfali Gud Barfi: सस्ते में करें सबका मुंह मीठा… मूंगफली गुड़ की बर्फी इस तरह करें तैयार, जानें आसान रेसिपी
ठंड के मौसम में घर पर स्वादिष्ट मूंगफली गुड़ की बर्फी आप आसानी से बना सकते हैं। जानें इसकी आसान रेसिपी।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Moongfali Gud Barfi Recipe: सर्दियों में मजेदार मिठी चीजें खाने का मन करता है, अलग-अलग रेसिपी लोग घर पर बनाकर खाते हैं। आज हम बताने जा रहे हैं मूंगफली गुड़ की बर्फी के बारे में जिसका स्वाद आपको और आपके घरवालों को जरूर पसंद आएगा।
आइए जानते हैं मूंगफली गुड़ की बर्फी को बनाने की रेसिपी।
मूंगफली गुड़ की बर्फी बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?
- मूंगफली एक कप
- गुड़ 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
- घी 2 चम्मच
- इलायची पाउडर (आधा छोटा चम्मच )
मूंगफली गुड़ की बर्फी को कैसे तैयार करें?
1. मूंगफली गुड़ की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले आप कड़ाही में मूंगफली को धीमी आंच पर भूनें।
2. मूंगफली को ठंडा होने दें। ठंडा हो जाने पर आप छिलका हटा दें।
3. अब आप मूंगफली को मिक्सी जार में डाल दें और पीस लें।
4. अब एक कड़ाही में घी डालें और इसमें आप गुड़ को डाल दें। गुड़ को धीमी आंच पर पिघला लें।
5. गुड़ जब पूरी तरह से पिघल जाए तब आप इसमें पिसी हुई मूंगफली और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
6. इसे आप गाढ़ा होने तक पका लें।
7. अब आप एक प्लेट या ट्रे को लें और इसमें आप घी को लगा दें।
8. इसके बाद आप मिश्रण को घी लगी प्लेट या ट्रे में फैला लें और डालकर हल्का दबा दें।
9. ठंडा हो जाने पर इसे बर्फी के शेप में काट लें।
इस तरीके से आसानी से आप मूंगफली गुड़ की बर्फी बना सकते हैं। यह मिठाई सर्दियों में आपके घर के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। मूंगफली गुड़ की बर्फी (चिक्की/गजक स्टाइल बर्फी) एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है, ये मूंगफली और गुड़ से बनती है, इसलिए यह न सिर्फ स्वादिष्ट और कुरकुरी होती है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद मानी जाती है, खासकर सर्दियों में लोग इसे काफी खाना पसंद करते हैं। इसमें दोनों सामग्रियां गर्म तासीर वाली होती हैं, जो ठंड से बचाव करती हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि सर्दियों में ये मिठाई आपकी सेहत के लिए लाभदायक है।
Advertisement
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 3 January 2026 at 18:30 IST