Cold Wave Alert: दिल्ली-NCR में चलेगी शीतलहर, यूपी और बिहार में भी बढ़ेगी ठंड, कोहरा करेगा परेशान

दिल्ली-NCR में अगले हफ्ते तक शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, दिल्ली में विजिबिलिटी कम होने के कारण यातायात पर असर पड़ रहा है। पढ़ें पूरा अपडेट।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Dense fog disrupts flights, trains across North India including Delhi
दिल्ली समेत उत्तर भारत में घने कोहरे का कहर | Image: ANI

Delhi-NCR fog alert: दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने घने कोहरे की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट भी जारी किया है। IMD के मुताबिक, अगले एक सप्ताह तक शीतलहर का असर बना रहेगा, जिससे तापमान में और गिरावट आएगी। इससे अलावा यूपी और बिहार में भी ठंड बढ़ेगी।

शुक्रवार (3 जनवरी) की सुबह दिल्ली में घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी भी कम हो गई, जिससे यातायात प्रभावित रहा। IMD ने बताया कि सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पालम और लोधी रोड में 9 डिग्री, रिज में 8.7 डिग्री और आया नगर में 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

सामान्य से नीचे पहुंचा दिल्ली का तापमान

जब न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री कम हो जाता है, तो शीतलहर घोषित की जाती है। सामान्य से 4.5 डिग्री कम होने पर शीत दिवस की स्थिति मानी जाती है। दिल्ली-NCR में शुक्रवार को शीत दिवस जैसे हालत रहे। वहीं, पहाड़ी इलाकों जैसे हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तापमान शून्य के आसपास या नीचे रह सकता है, जिससे बर्फ जमने और हल्की बर्फबारी की संभावना है। इन सर्द हवाओं का असर मैदानी इलाकों में तापमान गिरावट के रूप में दिखेगा। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में शीतलहर का प्रभाव बने रहने की चेतावनी भी दी गई है।

घने कोहरे का अलर्ट, दिल्ली में यातायात ठप 

घने कोहरे ने दिल्ली की रफ्तार कम कर दी है। शुक्रवार को 60 से ज्यादा उड़ानें रद्द हो गईं, जबकि दर्जनों विमान देरी से उड़े। रेल सेवाएं भी घंटों लेट चलीं और  अंतरराज्यीय बसें देरी से पहुंचीं। विजिबिलिटी कम होने से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। IMD ने आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट की संभावना जताई है। उत्तर-पश्चिम भारत में रात और सुबह घना से बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है, जिससे हवाई, रेल और सड़क यातायात प्रभावित होगा।

Advertisement

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण पर सख्ती बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि, वाहनों से उत्सर्जन, कचरा, धूल और खुले में कचरा फेंकने पर कार्रवाई तेज की गई है। नई तकनीक का इस्तेमाल कर हम अपनी लड़ाई मजबूत कर रहे हैं।' मंत्री ने जोर दिया कि GRAP स्टेज-III के प्रतिबंध हटने के बावजूद जमीनी स्तर पर ऑपरेशन जारी रहेंगे। यह आराम का समय नहीं, बल्कि प्रयास दोगुना करने का है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण के उपाय जारी रहेंगे जैसे- तंदूर पर पाबंदी जारी रहेगी, धूल नियंत्रण अनिवार्य है, कूड़ा जलाना सख्त मना और पार्किंग फीस में बढ़ोतरी लागू रह सकती है। ये उपाय ठंड और कोहरे के साथ बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए हैं। 

यह भी पढ़ें: BCCI का बड़ा फैसला, इस वजह से श्रीलंका में भारत खेलेगा एक्स्ट्रा T20 मैच

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड