Money Plant: सर्दियों में अपने मनी प्लांट को ऐसे रखें हरा भरा, जान लें तरीका
Money plant care tips in winters: यदि आप सर्दियों के मौसम में मनी प्लांट को हरा भरा रखना चाहते हैं तो यहां दिए गए तरीके आपके काम आ सकते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Money plant care tips in winters: सर्दियों में पेड़ पौधों का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। वहीं ये इस मैसम जल्दी मुरझा जाते हैं। हालांकि आज हम बात कर रहे हैं मनी प्लांट की। यदि आप मनी प्लांट को सर्दियों के मौसम में हरा भरा रखना चाहते हैं तो ऐसे में कुछ तरीकों को अपनाया जा सकता है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप सर्दी के मौसम में कैसे मनी प्लांट को हरा भरा (Care Tips of Money Plant in hindi) रख सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...
मनी प्लांट को कैसे हरा भरा रखें?
- अक्सर हम मनी प्लांट के साथ यह गलती कर देते हैं कि जितना पानी हम गर्मी के मौसम में डालते हैं उतना ही हम सर्दियों के मौसम में भी डालते हैं। लेकिन अधिक पानी के कारण आपका पौधा मुरझा जाता है या सूख जाता है। ऐसे में हमें पानी का खास ख्याल रखने की जरूरत है। ज्यादा पानी आपके पौधे को खराब कर सकता है।
- मनी प्लांट को धूप की जरूरत नहीं होती है। लेकिन सर्दियों में अक्सर लोगों को लगता है कि पेड़ पौधों को भी धूप दिखानी चाहिए। ऐसे में तेज धूप के कारण आपका मनी प्लांट खराब हो सकता है। मनी प्लांट के लिए एक घंटे की धूप काफी होती है।
- समय-समय पर मनी प्लांट की खाद को बदलते रहें। आप खाद के लिए गाय के गोबर का इस्तेमाल कर सकते हैं। कहते हैं कि गाय के गोबर से अच्छी खाद बनती है।
- मनी प्लांट को मिट्टी में लगाने के साथ-साथ आप बोतल में लगाएं, जिससे कि 15 से 20 दिनों में आप बोतल का पानी बदलते रहें। साथ ही मनी प्लांट के बेलों को जमीन में फैलने की वजह ऊपर की तरफ फैलाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।