सर्दियों में कैसे बनाएं दूध वाली चाय? पहले या बाद में... जानें किस वक्त डालें अदरक
यदि आप सर्दी में दूध वाली चाय पीना चाहते हैं तो सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि अदरक किस वक्त डालें। पढ़ते हैं आगे...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

सर्दियों में अक्सर लोग उन चीजों का सेवन करते हैं जिन चीजों की तासीर गर्म होती है। वहीं कुछ लोगों को चाय पीने की तलब भी लगती है। ऐसे में वे चाय में अदरक, काली मिर्च, लौंग आदि चीजों का इस्तेमाल करते हैं क्योंकि इन चीजों की तासीर गर्म होती है। ऐसे में सर्दियों में गर्म चाय बनाने के तरीके के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप सर्दियों में दूध वाली चाय कैसे बनाएं। पढ़ते हैं आगे...
दूध वाली चाय कैसे बनाएं?
- पहला तरीका - सबसे पहले आप एक कड़ाई में काली मिर्च, लौंग, चाय के पत्ती को भून लें। उसके बाद उनकी पोटली तैयार करें। अब एक कटोरे में आधा गिलास पानी लें और उसे पोटली को उस पानी में डुबोएं। अब दो उबाल आने तक उस पोटली को डुबोए रखें। उसके बाद पोटली निकाल लें। अब बने मिश्रण में दूध मिलाएं। आप मिठास के लिए सफेद चीनी की बजाय गुड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही आप दो उबाल आने के बाद अदरक को अच्छे से कूट कर डालें। इसके बाद दो उबाल लेने के बाद छान लें। अदरक वाली चाय तैयार है।
- दूसरा तरीका - मुख्य तौर पर चाय का एक दूसरे तरीका भी है जो इस प्रकार है- सबसे पहले आप एक कटोरे में आधा गिलास पानी लें। उसमें चाय की पत्ती को उबालें। अब बने मिश्रण में दूध मिलाएं। फिर स्वाद अनुसार सफेद चीनी या गुड़ मिलाकर अदरक डालें। उसके बाद चाय को छान लें और उसका सेवन करें।
नोट - यहां दिए गए बिंदुओं से पता चलता है कि घर में कैसे अदरक वाली चाय बना सकते हैं। बता दें कि काली मिर्च, लौंग, अदरक ऑप्शनल है। आप इन्हें स्वाद अनुसार मिला सकते हैं।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।