अपडेटेड 30 October 2025 at 09:07 IST

Mobile Cover Cleaning Tips: मोबाइल कवर गंदा हो गया? बस इस तरह पानी में डुबोएं, चिपकी गंदगी हो जाएगी साफ

मोबाइल कवर को साफ और नए जैसा बनाए रखने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स। जानें मोबाइल कवर को साफ करने के तरीके और जिद्दी दाग हटाने के तरीके।

Mobile Cover Cleaning Tips
Mobile Cover Cleaning Tips | Image: Freepik

Mobile Cover Cleaning Tips:  मोबाइल फोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है, इसलिए मोबाइल से जुड़ी चीजों का ख्याल भी हम रखते हैं, जैसे मोबाइल का कवर। जो फोन को सुरक्षित तो रखता है ही साथ ही, इससे समय समय पर बदला भी जाता है कभी मूड के हिसाब से तो कभी स्टाइलिश लुक देने के लिए। लेकिन हर दिन इस्तेमाल में आने की वजह से मोबाइल के कवर में धूल और मिट्टी साथ ही गंदगी भी चिपक जाती है।

मोबाइल कवर को साफ करने के तरीके

सॉफ्ट कपड़े से सफाई: मोबाइल कवर को साफ करने के लिए आप सबसे पहले इसे मोबाइल से हटा दें। अब आप एक सॉफ्ट कपड़े से धूल को हटा दें।

पानी और डिटर्जेंट से सफाई: आप पानी और डिटर्जेंट की मदद से भी मोबाइल कवर को साफ कर सकते हैं। इसके लिए आप पानी में डिटर्जेंट को घोलें और इस घोल में आप मुलायम कपड़े को डालें।

नींबू के रस से जिद्दी दाग हटाना: जिद्दी दाग को हटाने के लिए आप नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप नींबू के रस को लें इसमें पानी को मिला लें।

Advertisement

एंटी-बैक्टीरियल वाइप्स: बैक कवर पर बैक्टीरिया जमा हो सकते हैं, इसलिए समय-समय पर एंटी-बैक्टीरियल वाइप्स का उपयोग करें। यह न केवल सफाई करेगा, बल्कि कवर को कीटाणु-मुक्त भी रखेगा।  

एल्कोहल का इस्तेमाल: इसके अलावा, कुछ गंदगी या ऑयली धब्बों को साफ करने के लिए रबिंग एल्कोहल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। एक कॉटन बॉल पर थोड़ी मात्रा में एल्कोहल लेकर कवर को साफ करें, लेकिन ध्यान रहे कि इसे बहुत ज्यादा न रगड़ें।

Advertisement

मोबाइल कवर की देखभाल के टिप्स

मोबाइल कवर को साफ करने के बाद इसे अच्छे से सूखा लें तभी इसका इस्तेमाल करें। आप हर हफ्ते कवर को निकालकर कपड़े से साफ करें। इससे आपका मोबाइल कवर हमेशा साफ और नया नजर आएगा।

मोबाइल कवर को साफ और नए जैसा बनाए रखने के लिए आप इन टिप्स का पालन कर सकते हैं। मोबाइल कवर की नियमित सफाई और देखभाल से आप इसे लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: कब्र से सीधा जन्नत... मसूद अजहर ने बनाई महिला जिहाद ब्रिगेड

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 30 October 2025 at 09:07 IST