अपडेटेड 19 November 2025 at 18:39 IST

Mix Paratha Recipe: सर्दी में नाश्ते में बनाएं सब्जियों से भरा ये टेस्टी पराठा, भूल जाएंगे ढाबे का स्वाद, जानें इसे बनाने की आसान विधि

Mixed Vegetable Paratha Recipe: नाश्ते का मजा लेना चाहते हैं तो सर्दी के मौसम में आसानी से टेस्टी और हेल्दी तरीके से सब्जियों से भरा हुआ पराठा ट्राई कर सकते हैं।

mix vegetable paratha at home for winter breakfast easy recipe how to make dhaba style mixed veg paratha
मिक्स वेज पराठा रेसिपी | Image: Freepik

How To Make Mixed Veg Paratha: सर्दी में गरमा-गरम पराठे खाने का मजा ही कुछ और होता है। सेहतमंद रहने के लिए नाश्ता करना बेहद जरूरी होता है। अगर सेहत के साथ-साथ स्वाद का भी ख्याल रखा जाये, तो ठंड में दिन की शुरुआत भी मजेदार हो जाती है। ऐसे में मिक्स पराठा उन लोगों के लिए परफेक्ट है जिन्हें स्वाद, पोषण और किचन में कम मेहनत चाहिए। यह पराठा कई सब्जियों से भरपूर होता है, जो स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ बॉडी को गर्माहट भी देता है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि-

मिक्स पराठा बनाने के लिए सामग्री

Uploaded image

आटे के लिए:

  • 2 कप गेहूं का आटा
  • ½ छोटा चम्मच नमक
  • पानी जरूरत अनुसार
  • थोड़ा सा तेल
Uploaded image

स्टफिंग के लिए: 

  • 1 उबला आलू
  • ½ कप कद्दूकस की हुई गाजर
  • 1 बारीक कटा प्याज
  • ½ कप कटी हुई पालक या मेथी
  • ¼ कप बारीक कटी शिमला मिर्च
  • ½ छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • ¼ छोटा चम्मच हल्दी
  • ½ छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • ¼ छोटा चम्मच गरम मसाला
  • स्वाद अनुसार नमक
  • 1 हरी मिर्च
  • थोड़ा सा हरा धनिया

मिक्स पराठा बनाने की आसान विधि

Uploaded image
  • एक बर्तन में आटा, नमक और थोड़ा तेल मिलाकर पानी से मध्यम सख्त आटा गूंथ लें। इसे 10 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि पराठा नरम बने।
  • एक बड़े बाउल में उबला आलू मैश करें। फिर इसमें बाकी सारी कटी और कद्दूकस की हुई सब्जियां डाल दें। अब इसमें मसाले, हरा धनिया और नमक मिलाकर एक टेस्टी भरावन तैयार कर लें।
  • आटे की लोई बनाएं, थोड़ा बेलें और बीच में भरावन रखें। किनारों से उठाकर इसे बंद करें और हल्के हाथ से गोल पराठा बेल लें।
  • गरम तवे पर पराठा डालें। दोनों तरफ हल्का तेल लगाकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें। लीजिये कुछ ही सेकंड में मिक्स पराठा खाने के लिए तैयार है।

सर्दियों के लिए क्यों बढ़िया है यह पराठा?

  • सब्जियों के साथ आलू की गर्माहट बॉडी को एनर्जी देती है।
  • फाइबर भरपूर होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है।
  • नाश्ते में जल्दी बनने वाला हेल्दी और स्वादिष्ट विकल्प।

कैसे करें सर्व?

दही, अचार, सफेद मक्खन या धनिया की चटनी के साथ में खाया जा सकता है, लेकिन सर्दियों में सफेद मक्खन का लुत्फ ही अलग है।

Advertisement

यह जरूर पढ़ें: Gud Til Makhana: सर्दियों में भाग जाएगी सुस्ती, शाम के स्नैक्स में खाएं गुड़-तिल वाले टेस्टी मखाने, सेहत को भी नहीं होगा नुकसान

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 19 November 2025 at 18:39 IST