अपडेटेड 19 November 2025 at 16:43 IST

Gud Til Makhana: सर्दियों में भाग जाएगी सुस्ती, शाम के स्नैक्स में खाएं गुड़-तिल वाले टेस्टी मखाने, सेहत को भी नहीं होगा नुकसान

Healthy Snacks In Winter: गुड़-तिल मखाने एक ऐसा स्नैक है जो स्वाद भी देता है और पोषण भी देने का काम करता है। शाम को तला-भुना खाने की जगह आप घर में इसे कुछ ही मिनटों में आसानी से बना सकते हैं।

gud til makhana recipe for evening healthy snacks in winter jaggery sesame seeds fox seeds
गुड़-तिल मखाना रेसिपी | Image: AI

Gud Til Makhana Banane Ki Vidhi: सर्दी का मौसम आते ही शरीर को ऐसी चीजों की जरूरत होती है जो गर्माहट भी दें और हेल्दी भी हों। शाम के समय अक्सर कुछ चटपटा या मीठा खाने का मन करता है, लेकिन बाहर की तली-भुनी चीजें सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। ऐसे में गुड़-तिल वाले मखाने एक परफेक्ट स्नैक हो सकते हैं। स्वाद में लाजवाब, बनाने में आसान और सेहत से भरपूर। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि-

गुड़-तिल वाले मखाने क्यों हैं खास?

मखाने हल्के और पौष्टिक होते हैं, वहीं गुड़ और तिल सर्दियों में शरीर को गर्म रखते हैं। इन तीनों को मिलाकर बनने वाला यह स्नैक न सिर्फ टेस्टी है, बल्कि एनर्जी भी देता है।

Uploaded image

गुड़-तिल वाले मखाने खाने से क्या होता है?

  • शरीर में गर्माहट बढ़ाते हैं।
  • सुस्ती दूर कर ऊर्जा देते हैं।
  • पेट पर हल्के और डाइजेस्ट करने में आसान होते हैं।
  • आयरन और कैल्शियम से भरपूर होते हैं।
  • सीमित मात्रा में खाने पर ब्लड शुगर को स्पाइक नहीं करते हैं।

गुड़-तिल वाले मखाने बनाने के लिए सामग्री

  • 2 कप मखाने
  • ½ कप गुड़
  • 2 बड़े चम्मच तिल
  • 1 बड़ा चम्मच घी
  • ¼ चम्मच इलायची पाउडर
  • थोड़ा सा पानी
Uploaded image

गुड़-तिल वाले मखाने बनाने की आसान रेसिपी

  • एक पैन गरम करें और इसमें मखाने डालकर 5–7 मिनट हल्की आंच पर कुरकुरे होने तक भून लें। इसे भूनकर अलग रख दें।
  • दूसरे पैन में 1 छोटा चम्मच घी डालें। फिर इसमें थोड़ा पानी और गुड़ डालें और गुड़ पिघलने तक चलाते रहें। ध्यान रखें कि गुड़ जले नहीं अन्यथा स्वाद बिगड़ जाएगा।
  • गुड़ पिघल जाए तो उसमें तिल और इलायची पाउडर डाल दें। इन सभी को अच्छी तरह से मिक्स करें।
  • अब भुने हुए मखाने इस गुड़ वाले मिश्रण में डालें और जल्दी-जल्दी मिलाएं ताकि हर मखाना गुड़ में अच्छे से कोट हो जाए।
  • मिश्रण को प्लेट में फैलाकर 10 मिनट ठंडा होने दें। ठंडा होते ही यह क्रिस्पी और क्रंची बन जाएगा।

क्या हैं फायदे?

  • तिल कैल्शियम का बेहतरीन स्रोत है।
  • गुड़ शरीर को गर्म रखता है और एनर्जी देता है।
  • मखाने लो-कैलोरी और हाई-फाइबर स्नैक हैं।
  • शाम की चाय के साथ या बच्चों के टिफिन में भी दिया जा सकता है।
  • वेट लॉस डाइट में भी सीमित मात्रा में शामिल किया जा सकता है।

यह जरूर पढ़ें:  Sweet Potato Benefits: गुणों का खजाना है शकरकंदी, सर्दियों में जरूर करें सेवन; खाने का सही तरीका क्या है?

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 19 November 2025 at 16:43 IST