
अपडेटेड 18 November 2025 at 20:31 IST
Sweet Potato Benefits: गुणों का खजाना है शकरकंदी, सर्दियों में जरूर करें सेवन; खाने का सही तरीका क्या है?
Health Benefits Of Eating Sweet Potato: सर्दियों में बाजार में खूब मिलने वाली शकरकंदी सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। विटामिन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर शकरकंदी शरीर को गर्म रखने, ऊर्जा बढ़ाने और कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है। आइए जानते हैं इसके फायदे और इसे खाने का सही तरीका क्या है?
- फोटो गैलरी
- 2 min read

शकरकंदी खाने के फायदे
शरीर को देती है गर्माहट
सर्दियों में शकरकंदी खाने से शरीर में गर्माहट बनी रहती है। इसमें कॉम्प्लेक्स कार्ब्स होते हैं जो धीरे-धीरे ऊर्जा देते हैं और ठंड से बचाते हैं।
Image: Freepik
भरपूर फाइबर है मौजूद
शकरकंदी में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे कब्ज की समस्या कम होती है और पाचन बेहतर रहता है।
Image: FreepikAdvertisement

इम्यूनिटी को करता है बूस्ट
इसमें मौजूद विटामिन -ए,सी और एंटीऑक्सीडेंट शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। सर्दियों में होने वाली खांसी-जुकाम से बचाव में मदद मिलती है।
Image: Freepik
हीमोग्लोबिन बढ़ाने में फायदेमंद
आयरन और विटामिन-सी की अच्छी मात्रा होने के कारण यह खून बढ़ाने में मदद करती है। एनीमिया के मरीजों के लिए भी यह अच्छा विकल्प है।
Image: FreepikAdvertisement

शुगर कंट्रोल में मददगार
मीठा स्वाद होने के बावजूद शकरकंदी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। यह धीरे-धीरे शुगर रिलीज करती है, जिससे डायबिटीज वाले लोग भी सीमित मात्रा में इसे खा सकते हैं।
Image: Freepik
आंखों और स्किन के लिए बढ़िया
शकरकंदी में मौजूद बीटा-कैरोटीन, विटामिन A और C आंखों की रोशनी बढ़ाते हैं और स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं। इसमें एंटी-एजिंग गुण भी होते हैं।
Image: Freepik
शकरकंदी खाने का सही तरीका
उबालकर खाना सबसे फायदेमंद
शकरकंदी को उबालकर या भाप में पकाकर खाया जाए तो इसके सारे पोषक तत्व बने रहते हैं। ऊपर से हल्का सा नमक या चाट मसाला डालकर खाएं।
Image: Pexels
भूनकर खाएं
अगर अंगीठी या तंदूर वाला स्वाद चाहिए तो इसे ओवन या गैस पर भी भून सकते हैं। भुनी हुई शकरकंदी शरीर को ज्यादा गर्म रखती है।
Image: Freepik
शकरकंदी चाट
उबली शकरकंदी में नींबू, काली मिर्च, सेंधा नमक, हरी मिर्च और धनिया मिलाकर चाट बनाएं। यह वजन घटाने वालों के लिए भी अच्छा विकल्प है।
Image: Freepik
शकरकंदी का हलवा
सर्दियों की स्पेशल डिश! घी में हल्का सा भूनकर दूध मिलाएं और गुड़ से मिठास दें। यह एनर्जी बूस्टर की तरह काम करता है।
Image: Pexels
कितनी मात्रा में कहानी चाहिए शकरकंदी?
- दिन में 1 मध्यम आकार की शकरकंदी पर्याप्त है।
- डायबिटीज वाले लोग डॉक्टर की सलाह से खाएं।

किन लोगों को कम खानी चाहिए शकरकंदी?
- शुगर वाले लोगों को कम खानी चाहिए।
- जिनको गैस या पेट फूलने की समस्या ज्यादा होती है।
- जिन्हें किडनी स्टोन की समस्या है, उन्हें सीमित मात्रा में खानी चाहिए।

शकरकंदी सर्दियों में मिलने वाला एक सस्ता, स्वादिष्ट और बेहद पौष्टिक सुपरफूड है। इसे सही तरीके से खाया जाए तो यह ऊर्जा बढ़ाने से लेकर इम्यूनिटी मजबूत करने तक कई फायदे देती है।
Image: PexelsPublished By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 18 November 2025 at 20:31 IST