Matar Samosa: सिर्फ 2 कप हरी मटर से बनाएं खस्ता मिनी समोसा, आलू की नहीं पड़ेगी जरूरत

Matar Samosa: सिर्फ 2 कप हरी मटर से खस्ता मिनी समोसे बनाए जा सकते हैं। इसमें आलू डालने की जरूरत भी नहीं पड़ती, सिर्फ चटपटी मटर स्टफिंग ही इस्के स्वाद का राज है, इस तरह ट्राई करें ये खास रेसिपी।

Mini Matar Samosa
2 कप हरी मटर से बनेंगे खस्ता मिनी समोसे | Image: urmilas_kitchen50.

Mini Matar Samosa: सर्दियां अब जा चुकी है, इसके साथ ही ताजी हरी मटर का सीजन भी खत्म होने वाला है। ऐसे में घर पर कुछ नया और स्वादिष्ट बनाने का यह आखिरी अच्छा मौका है। एक आसान और अनोखी रेसिपी के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। जिसका नाम है- मिनी मटर समोसा रेसिपी। इसमें आलू की बिल्कुल जरूरत नहीं पड़ती और सिर्फ 2 कप ताजी हरी मटर से ढेर सारे खस्ता-क्रिस्पी छोटे समोसे तैयार हो जाते हैं। यह रेसिपी खास इसलिए है क्योंकि स्टफिंग में मटर को मुख्य हीरो बनाया गया है। इसमें समोसे अंदर से गीले नहीं होते और बाहर से एकदम खस्ता रहते हैं। ये रेसिपी ट्राई करने लायक है।

खस्ता आटा तैयार करने का तरीका

समोसे का क्रिस्पीपन आटे पर निर्भर करता है। 2 कप मैदा लें, इसमें थोड़ी कलौंजी, अजवाइन और नमक मिलाएं। 
अब इसमें पर्याप्त घी डालकर मैदे को अच्छे से रगड़ें, जब तक मुट्ठी बनने लगे। 
फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें और 10 मिनट ढककर रख दें।

मटर की चटपटी स्टफिंग ऐसे बनाएं

2 कप ताजी हरी मटर को मिक्सर में लहसुन की कलियों और हरी मिर्च के साथ दरदरा पीस लें। ज्यादा बारीक नहीं, ताकि क्रंच बना रहे। 
एक पैन में तेल गर्म कर जीरा चटकाएं, फिर 4 चम्मच बेसन डालकर धीमी आंच पर भूनें जब तक सोंधी खुशबू आए। 
बेसन नमी सोख लेता है और समोसे को सूखा रखता है। अब मटर का पेस्ट डालें, 5 मिनट भूनें। 
नमक, भुना जीरा पाउडर, हल्दी और चाट मसाला मिलाकर स्टफिंग ठंडी होने दें।

समोसे की शेप ऐसे बनाएं और तले

आटे की छोटी लोइयां लें, ओवल बेलें, बीच से काटें। सेमी-सर्कल बनाकर पानी से किनारे चिपकाएं, फिर कोन बनाएं। अब स्टफिंग भरें, फिर ऊपर सील करें। ये बन गई आपकी समोसे की शेप, अब बस इसे गर्म तेल में मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तलें।

Advertisement

यह रेसिपी घरेलू रसोई में आसानी से बन जाती है और चाय के साथ परफेक्ट स्नैक है। मटर सीजन खत्म होने से पहले इसे जरूर बनाकर देखें। खास बात ये है कि इसे बनाने में ज्यादा टाइम भी नहीं लगता।

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के ऐलान का काउंटडाउन, 2-3 चरणों में इलेक्शन

Advertisement
Published By :
Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड