अपडेटेड 10 March 2026 at 20:08 IST

Milk Boiling Tips: बर्तन से बाहर गिरने लगता है उबलता दूध, इन 5 किचन ट्रिक्स से नहीं होगी गैस गंदी

Milk Boiling Tips: क्या आप भी दूध को उबलते समय परेशान रहते हैं कि कहीं बर्तन से बाहर आकर गैस न गंदा कर दे। इस परेशानी से बचने के लिए अपनाएं ये 5 आसान किचन ट्रिक्स, टेंशन हो जाएगी खत्म।

milk boiling tips
milk boiling tips | Image: AI

Milk Boiling Tips: इंडियन घरों में रसोई में दूध भगोने में उबाला जाता है, लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि इसे उबलते समय अचानक ऊपर आकर बर्तन से बाहर गिर जाता है। इससे गैस गंदी होने के साथ- साथ पूर किचन गंदा हो जाता है। इस वजह से दूध नीचे गिरकर बर्बाद हो जाता है। कई बार लोग कुछ पल के लिए भी ध्यान हटाते हैं और इसी दौरान दूध उबलकर बाहर फैल जाता है। हालांकि यह समस्या बहुत कॉमन दिक्कत है, लेकिन इसके पीछे साइंटिफिक रीजन भी छिपा है।

दरअसल दूध में प्रोटीन, फैट और पानी मौजूद होते हैं। जब दूध गर्म होता है तो ऊपर की सतह पर प्रोटीन और फैट मिलकर एक पतली परत बना लेते हैं। जैसे ही नीचे का हिस्सा ज्यादा गर्म होता है, वहां से भाप बनने लगती है। लेकिन ऊपर बनी परत भाप को आसानी से बाहर निकलने नहीं देती। भाप अंदर ही जमा होने लगती है और अचानक दबाव बनने पर दूध तेजी से ऊपर उठकर बर्तन से बाहर आ जाता है। इसी वजह से दूध उबलकर बाहर गिर जाता है। कुछ आसान किचन टिप्स अपनाकर इस परेशानी से आसानी से बचा जा सकता है।

लकड़ी का चम्मच रखकर रोक सकते हैं दूध का उबलना

दूध उबालते समय बर्तन के ऊपर एक लकड़ी का चम्मच या स्पैचुला रख देना बेहद आसान और कारगर तरीका माना जाता है। जब दूध ऊपर उठने लगता है तो चम्मच झाग को टूटने में मदद करता है और दूध के उफनकर बाहर गिरने की संभावना कम हो जाती है।

धीमी आंच पर उबालना बेहतर तरीका

कई लोग जल्दी में दूध को तेज आंच पर उबालते हैं। तेज आंच पर दूध अचानक तेजी से गर्म होता है और जल्दी उफन जाता है। अगर दूध को धीमी या मध्यम आंच पर उबाला जाए तो तापमान धीरे-धीरे बढ़ता है और दूध के बाहर गिरने की संभावना कम हो जाती है।

Advertisement

बड़ा बर्तन का करें इस्तेमाल

दूध उबालते समय अगर बर्तन छोटा हो और उसमें दूध ज्यादा भरा हो तो उफनने का डर बढ़ जाता है। इसलिए हमेशा थोड़ा बड़ा बर्तन इस्तेमाल करना बेहतर माना जाता है। इससे दूध को ऊपर उठने के लिए पर्याप्त जगह मिलती है और वह बाहर नहीं गिरता।

बर्तन के किनारे पर घी या मक्खन लगाने की ट्रिक

एक आसान घरेलू ट्रिक यह भी है कि दूध उबालने से पहले बर्तन के ऊपरी किनारे पर थोड़ा सा घी या मक्खन लगा दिया जाए। जब दूध का झाग किनारे तक पहुंचता है तो यह चिकनाई उसे नीचे बैठने में मदद करती है और दूध बाहर गिरने से बच जाता है।

Advertisement

बीच-बीच में दूध चलाते रहें

दूध उबालते समय उसे चम्मच से बीच-बीच में चलाते रहना भी एक अच्छा तरीका है। इससे ऊपर बनने वाली परत टूटती रहती है और भाप आसानी से बाहर निकल जाती है। इस वजह है कि दूध अचानक उफनकर बाहर नहीं आता।

यह भी पढ़ें:  अदिति हुंडिया को ईशान किशन जल्द बनाएंगे दुल्हनिया! दादा ने लगाई मुहर

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 10 March 2026 at 20:08 IST