अपडेटेड 5 August 2024 at 20:35 IST

Milk And Bread on Face: क्या हम दूध और ब्रेड को चेहरे पर लगा सकते हैं?

Benefits of applying milk and bread on face: यदि त्वचा पर ब्रेड और दूध लगाया जाए तो इससे कई फायदे हो सकते हैं। जानते हैं उनके बारे में...

skin care
दूध और ब्रेड को चेहरे पर कैसे लगाएं? | Image: Pexels

How to make bread ubtan at home: बता दें, चेहरे पर यदि कच्चा दूध लगाया जाए तो इससे न केवल चेहरे पर निखार आ सकता है बल्कि कच्चा दूध कई समस्याओं को भी दूर कर सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं यदि कच्चे दूध के साथ ब्रेड को भी लगाया जाए तो इससे त्वचा की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं और त्वचा के रंग में भी फर्क आ सकता है। 

जी हां, आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि चेहरे पर दूध और ब्रेड लगाने से क्या होता है। पढ़ते हैं आगे… 

दूध और ब्रेड को चेहरे पर कैसे लगाएं? 

  • दूध और ब्रेड दोनों ही सेहत के लिए उपयोगी हैं। वहीं त्वचा के लिए भी ये अच्छा है। ऐसे में आप एक कटोरी में कच्चे दूध को लें और उसमें ब्रेड के छोटे-छोटे टुकड़े करके डालें। 
  • ध्यान रहे कि आप जब ब्रेड डालें तो ब्रेड के किनारे हटा दें। अब 10 से 15 मिनट के लिए ब्रेड को दूध में भिगोकर रखें। 
  • 10 से 15 मिनट बाद अपनी त्वचा को साधारण पानी से साफ करें और अब बने मिश्रण को अपनी त्वचा पर लगाएं। 
  • उसके बाद अपनी त्वचा को आधे घंटे तक ऐसे ही छोड़ दें। फिर साधारण पानी से अपनी त्वचा को धोएं। 
  • अब आप त्वचा पर नमी बनाए रखने के लिए मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

दूध और ब्रेड चेहरे पर लगाने के फायदे

बता दें कि यदि कच्चा दूध और ब्रेड आपकी त्वचा पर लगाया जाए तो इससे न केवल चेहरे के दाग धब्बे दूर हो सकते हैं बल्कि क्लींजर का भी काम करता है। कच्चा दूध और ब्रेड त्वचा के रंग को भी प्रभावित कर सकता है। बता दें कि यदि आप लटकी त्वचा से परेशान हैं तो कच्चा दूध और ब्रेड इस समस्या को भी दूर करने में आपके काम आ सकता है। 

नोट - त्वचा के लिए कच्चा दूध और ब्रेड उपयोगी है। लेकिन यदि आपको त्वचा से संबंधित कोई अन्य समस्या है तो इसे अपनी त्वचा पर लगाने से पहले एक्सपर्ट से जरूर पूछ लें।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Lehsun: 7 दिन तक लहसुन और शहद खाने से क्या होता है? जानें कली के फायदे

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 5 August 2024 at 20:35 IST