अपडेटेड 5 August 2024 at 20:25 IST

Lehsun: 7 दिन तक लहसुन और शहद खाने से क्या होता है? जान लें इस एक कली के फायदे...

Lahsun ko shahad ke sath khane ke fayde: यदि 7 दिनों तक लहसुन और शहद एक साथ खाया जाए तो कई फायदे हो सकते हैं। जानते हैं उनके बारे में...

honey
7 दिन तक लहसुन और शहद खाने से क्या होता है? | Image: Freepik

What happens when you eat garlic and honey every day? यदि व्यक्ति अच्छा भोजन करता है तो वह एक अच्छा जीवन जी सकता है। वहीं वह कई बीमारियों से भी बच सकता है। ऐसे में आपको बता दें, यदि 7 दिन शहद के साथ लहसुन का सेवन किया जाए तो इससे भी कई बीमारियों से बचा जा सकता है।

जी हां, लहसुन और शहद दोनों ही सेहत के लिए उपयोगी हैं। वहीं दोनों के अंदर कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में जानते हैं दोनों का सेवन एक साथ (What happens if we eat garlic with honey) करने के क्या फायदे हैं। 

7 दिन तक लहसुन और शहद खाने से क्या होता है? (Is honey and garlic good combination?)

  • सबसे पहले हम लहसुन के बारे में जानते हैं। बता दें कि लहसुन के अंदर एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं जो न केवल शरीर के लिए उपयोगी हैं बल्कि लहसुन के अंदर एलिसिन नामक तत्व भी मौजूद होता है जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम कर सकता है। 
  • बता दें कि लहसुन के सेवन से ब्लड क्लॉटिंग की समस्या को भी रोका जा सकता है। 
  • यदि आप इन्फेक्शन को दूर करना चाहते हैं और अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करना चाहते हैं तो ऐसे में आप लहसुन का सेवन कर सकते हैं। बता दें कि लहसुन के अंदर कैलोरी कम होती है। वहीं इसके अंदर विटामिन B6 और फाइबर पाया जाता है तो सेहत के लिए उपयोगी है। 
  • शहर के फायदे की बात करें तो बता दें कि शहर के अंदर कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने के गुण पाए जाते हैं। वहीं इसके अंदर एंटीऑक्सीडेंट, पोटेशियम, फॉस्फोरस, जिंक, आयरन, मैग्नीशियम आदि पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो दिल की सेहत के लिए भी उपयोगी हैं। 
  • यदि आप शरीर में एनर्जी लेवल बढ़ाना चाहते हैं या दिमाग को तंदुरुस्त रखना चाहते हैं तो आप शहद को अपनी डाइट में जोड़ सकते हैं। ऐसे में दोनों को साथ लेने से भी कई फायदे होते हैं। 

कैसे करें लहसुन और शहर का सेवन?

आप सबसे पहले लहसुन की कली को छीलकर उसे एक कांच के जार में रख दें। अब लहसुन से भरे जार के ऊपर शहद डालें और अच्छे से मिक्स करें। अब खाने से पहले आप रोज एक कली का सेवन करें। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है।

ये भी पढ़ें - Makhana: मखाने की तासीर क्या होती है? 1 दिन में कितने मखाने खा सकते हैं?

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 5 August 2024 at 20:25 IST