अपडेटेड 5 August 2024 at 17:58 IST
Makhana: मखाने की तासीर क्या होती है? 1 दिन में कितने मखाने खा सकते हैं?
how many makhana can be eaten in a day? एक दिन में कितने मखाने खाने चाहिए और मखान की तासीर क्या है? जानते हैं इसके बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Is makhana hot or cold?: कहते हैं जब शरीर में खून की कमी हो जाती है तो डॉक्टर मखाने को खाने की सलाह देते हैं। मखाने के अंदर कई जरूरी पोषक तत्व जैसे- प्रोटीन, कैल्शियम, हेल्दी फैट्स आदि पाए जाते हैं जो न केवल सेहत के लिए बेहद उपयोगी होते हैं बल्कि स्वादिष्ट भी लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मखाने की तासीर क्या होती है और एक दिन में कितने मखाने खाने चाहिए?
अगर नहीं, तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि स्वादिष्ट मखाने किस तासीर के होते हैं और व्यक्ति एक दिन में कितने मखाने खा सकता है। पढ़ते हैं आगे…
मखाने की तासीर क्या होती है?
व्यक्ति को बता दें कि मखाने के तासीर ठंडी होती है। हालांकि मखाना वात और पित्त दोष को संतुलित रखने में उपयोगी साबित हो सकता है। चूंकि यह ठंडी तासीर का होता है। ऐसे में सर्दियों के दौरान इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। हालांकि सेहत के लिहाज से देखा जाए तो मखाना बेहद उपयोगी है। यह वजन घटाने के साथ-साथ हड्डियों को मजबूत रखने में भी उपयोगी है। यदि नियमित रूप से मखाने का सेवन किया जाए तो हृदय स्वास्थ्य को भी फायदा पहुंच सकता है।
1 दिन में कितने मखाने खा सकते हैं? (How many makhanas per day?)
एक स्वस्थ व्यक्ति को एक दिन में 10 से 15 ग्राम मखाने का सेवन करना चाहिए। हालांकि यदि व्यक्ति ज्यादा मात्रा में मखाने का सेवन करता है तो उसे पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। वहीं जैसा कि हमने पहले भी बताया इसकी तासीर ठंडी है, यदि इसका सेवन अधिक मात्रा में किया जाए तो सर्दी खांसी या साइनस की समस्या में वृद्धि हो सकती है। इससे अलग सर्दी के मौसम में भी मखाने को सीमित मात्रा में खाना चाहिए।
Advertisement
नोट - यहां दिए गए बिंदुओं से पता चलता है कि मखाने सेहत के लिए उपयोगी हैं। लेकिन ठंडी तासीर के होने पर व्यक्ति को नुकसान हो सकता है। ऐसे में हम सलाह देते हैं कि मखाने को डाइट में जोड़ने से पहले एक्सपर्ट से इसकी सीमित मात्रा की जानकारी ले लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 5 August 2024 at 17:58 IST