Methi Puri Recipe: घर में बनाएं लजीज मेथी की पूरी, बच्चों से लेकर बड़ों तक को आएगी पसंद, जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी
Methi Puri For Breakfast: मेथी पूरी एक ऐसी रेसिपी है जो स्वाद और सेहत दोनों का सही मेल है। इसे बनाना बेहद आसान है और इसका स्वाद इतना बढ़िया होता है कि एक बार खाने के बाद बार-बार खाने का मन करता है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Quick And Easy Breakfast Recipe: अगर आप नाश्ते या लंच के लिए कुछ टेस्टी और हेल्दी बनाना चाहते हैं तो मेथी पूरी एक शानदार ऑप्शन है। ताजी मेथी के पत्तों से बनी ये पूरी स्वाद में तो लाजवाब होती ही है, साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को ये पूरी बहुत पसंद आती है। इसे आप टिफिन, ब्रेकफास्ट या त्योहारों पर भी बना सकते हैं। आइए जानें मेथी पूरी की आसान रेसिपी-
मेथी पूरी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
- 2 कप गेहूं का आटा
- 1 कप ताजी मेथी के पत्ते (बारीक कटी हुई)
- 2 बड़े चम्मच सूजी
- ½ छोटा चम्मच अजवाइन
- ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- ¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- स्वादानुसार नमक
- तेल
मेथी पूरी बनाने की विधि
- मेथी के पत्तों को अच्छी तरह धो लें और बारीक काट लें। इससे पूरी में स्वाद और खुशबू अच्छी आती है।
- एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा, सूजी, कटे हुए मेथी पत्ते, अजवाइन, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, नमक और तेल डालें।
- अब धीरे-धीरे पानी डालकर थोड़ा सख्त आटा गूंध लें।
- आटे को ढककर 10-15 मिनट के लिए रख दें ताकि वह सेट हो जाए।
- अब आटे से छोटे-छोटे गोले बनाकर पूरी के आकार में बेल लें। ध्यान रहे कि पूरी बहुत पतली न हो।
- एक कढ़ाही में तेल गरम करें।
- अब एक-एक करके पूरी डालें और मध्यम आंच पर सुनहरी होने तक तल लें।
- दोनों तरफ से अच्छी तरह सुनहरी होने पर निकाल लें।
- गरम-गरम मेथी पूरी को आलू की सब्जी, अचार या दही के साथ परोसें।
- ये पूरी यात्रा या टिफिन के लिए भी एकदम परफेक्ट रहती है क्योंकि जल्दी खराब नहीं होती है।
क्या हैं फायदे?
- मेथी पाचन को दुरुस्त रखती है।
- इसमें आयरन और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है।
- ठंड के मौसम में शरीर को गर्म रखती है और इम्यूनिटी बढ़ाती है।