अपडेटेड 5 July 2024 at 14:57 IST

Mangoes: क्या सुबह खाली पेट आम खाया जा सकता है? जान लें ऐसा करना कितना सही

Aam ke Fayde: यदि आप खाली पेट आम का सेवन करते हैं तो जान लें, ऐसा करना कितना सही है और कितना गलत। पढ़ते हैं आगे...

Mango
क्या सुबह खाली पेट आम खाया जा सकता है? | Image: Freepik

Mangoes benefits on empty Stomach: गर्मियों में आम का सेवन न केवल सेहत के लिए अच्छा होता है बल्कि स्वाद में भी बेहतर होता है। बता दें कि यदि  खाली पेट किसी भी चीज का सेवन किया जाए तो हमारा शरीर उस चीज में मौजूद सभी विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर को आसानी से अवशोषित कर लेता है। लेकिन क्या आम का सेवन खाली पेट करना चाहिए इसके बारे में पता होना जरूरी है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि क्या खाली पेट आम का सेवन (Mangoes benefits in hindi) कर सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…

खाली पेट आम का सेवन

  1. खाली पेट आम खाने से शरीर को विटामिन सी और विटामिन ए मिलता है जो स्किन के लिए बेहद उपयोगी होता है।
  2. यदि खाली पेट आम का सेवन किया जाए तो इसे न केवल वजन को घटाया जा सकता है बल्कि शरीर को फाइबर मिलता है जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करवा सकता है।
  3. खाली पेट आम के सेवन से पाचन में सुधार आता है यह गैस और कब्ज की समस्या से राहत दिला सकता है।
  4. खाली पेट आम का सेवन शरीर में इम्यूनिटी को बढ़ाता है। शरीर सही बीमारियों से लड़ने के लिए तैयार हो जाता है। 

नोट - ध्यान रहे कि आम की तासीर बेहद गर्म होती है। ऐसे में खाली पेट आम का सेवन करने से पहले आम को एक या दो घंटे के लिए पानी में जरूर भिगोएं।

ये भी पढ़ें- Best Atta For Diabetes: डायबिटीज में कौन सा आटा खाना चाहिए? लिस्ट में नहीं है गेंहू

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 5 July 2024 at 14:57 IST