Mango Kulfi: बिना चीनी के बनाएं टेस्टी मैंगो कुल्फी, घर पर ही मिलेगा देसी फ्लेवर का मजा, नोट करें ये देसी रेसिपी
Mango Kulfi: गर्मियों में फलों की कुल्फी को घर में जमाकर खाने का कुछ और ही मजा होता है। देसी तरीके से मैंगो की कुल्फी को बनाकर आप मजा ले सकते हैं। नोट कर लें ये रेसिपी।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Mango Kulfi: गर्मियों का मसम आते ही आम की मिठास हर किसी को अपनी ओर खींच लेती है। ऐसे में अगर आप कुछ ठंडा, स्वादिष्ट और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो घर पर मैंगो कुल्फी तैयार कर सकते हैं। खास बात यह है कि यह कुल्फी बिना चीनी के बनती है और स्वाद में भी बेहद लाजवाब होती है। नोट कर लें ये रेसिपी।
मैंगो कुल्फी बनाने के लिए जरूरी सामग्री
इस खास कुल्फी को बनाने के लिए पके हुए आम, बादाम, काजू, मखाना, ओट्स और खजूर का इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ ही दूध या बादाम या नारियल का दूध, वनीला एक्सट्रैक्ट और जरूरत अनुसार दूध पाउडर लिया जाता है। यह सभी चीजें इसे हेल्दी और न्यूट्रिशियस होती हैं।
कैसे तैयार करें बिना शुगर वाली मैंगो कुल्फी
मैंगो कुल्फी बनाने के लिए सबसे पहले बादाम, काजू, मखाना, ओट्स और खजूर को गर्म दूध में 30 से 40 मिनट तक भिगोकर रखा जाता है। इसके बाद इन्हें आम के गूदे और वनीला एक्सट्रैक्ट के साथ पीस लिया जाता है। तैयार किए गए मिक्चर को आम के अंदर भरकर फ्रीजर में रातभर के लिए रख दिया जाता है। अगले दिन इसे निकालकर स्लाइस में काटकर सर्व कर सकते हैं।
गर्मी का है ये परफेक्ट डेजर्ट
यह कुल्फी सिर्फ स्वाद में ही शानदार नहीं होती है बल्कि इसमें रिफाइंड शुगर का इस्तेमाल नहीं होता है। इसलिए ये डेजर्ट में सबसे बेहतर और हेल्दी ऑप्शन माना जाता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई इसे आसानी से पसंद कर सकता है।