'तू कुछ मत बोलना, इतनी इज्जत रखना मेरी...', अदनान शेख ने की हिंदू लड़की से शादी तो परिवारवालों ने काटी कन्नी, बहू को अपनाने के लिए नहीं तैयार
Adnaan Shaikh Wife: अदनान शेख ने हिंदू लड़की से शादी की है, लेकिन हाल ही में उन्होंने बताया है कि उनके घरवालें उनकी पत्नी को अपना नहीं रहे हैं। उन्होंने अपनी पत्नी को बोल कर रखा है कि घरवालों के लिए वह कुछ न बोलें, बस इतनी उनकी इज्जत रख लें।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Adnaan Shaikh Wife: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और रियलिटी शो ‘द 50’ व ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में नजर आ चुके अदनान शेख इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने परिवार और शादीशुदा जिंदगी से जुड़े ऐसे खुलासे किए हैं, जिसने हर किसी को चौंका दिया है। आइए जानते हैं कि अपनी लाइफ के बारे में उन्होंने क्या बताया है।
पत्नी को नहीं अपना रहा परिवार
अदनान शेख ने बताया कि उनका परिवार उनकी पत्नी आयशा शेख को अब तक एक्सेप्ट नहीं कर पाया है। उन्होंने कहा कि शादी के बाद से लगातार कोशिश करने के बावजूद घरवाले उन्हें अपनाने के लिए तैयार नहीं हैं। अदनान ने इंटरफेथ मैरिज की थी। उनकी पत्नी का नाम पहले रिद्धी जाधव था, जिन्होंने शादी के बाद धर्म परिवर्तन कर अपना नाम आयशा रखा लिया था। अब उनकी पत्नी के माता-पिता इस दुनिया में नहीं हैं और ऐसे में वह खुद को उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी मानते हैं।
पत्नी के लिए लिया स्टैंड
इंटरव्यू में अदनान ने बताया कि वह हर हाल में अपनी पत्नी के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह किसी को भी अपनी पत्नी या बच्चे के बारे में गलत बोलने की इजाजत नहीं देंगे और जरूरत पड़ने पर लास्ट तक उनका साथ निभाएंगे। अदनान ने खुलासा किया है कि उन्होंने कई बार रोकर, हाथ जोड़कर और गिड़गिड़ाकर अपने परिवार को समझाने की कोशिश की है, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। उनका कहना है कि उन्हें उम्मीद थी कि बच्चे के जन्म के बाद हालात बदलेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है।
मेंटल स्ट्रेस और एंजाइटी से गुजर रहे एक्टर
इस पूरे विवाद का असर अदनान की सेहत पर भी पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस स्ट्रेस की वजह से उनकी नींद उड़ चुकी है और उन्हें एंजाइटी की दवाइयां तक लेनी शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि वह चाहते हैं कि हालात बेहतर हो जाएं, लेकिन अगर मामला और बिगड़ता है तो वह कानूनी कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। फिलहाल उन्होंने दूरी बनाकर अपने फर्ज निभाने का फैसला लिया है।