अपडेटेड 5 February 2026 at 14:59 IST
Malai Barfi Recipe: घर पर बनाएं मलाई बर्फी, मुंह में रखते ही घुल जाने वाली नर्म मिठाई; 10 मिनट में झटपट बनकर तैयार
Malai Barfi Recipe: घर पर आसानी से मलाई बर्फी बनाई जा सकती है। इस सरल रेसिपी से ये स्वादिष्ट मिठाई सिर्फ 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है। जानिए स्टेप बाय स्टेप सही तरीका। ऐसी नर्म मलाई बर्फी बनेगी की मुंह में रखते ही झटपट घुल जाती है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Malai Barfi Recipe: भारतीय संस्कृति में मिठाइयां त्योहारों और खुशियों का अहम हिस्सा हैं। आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसी पारंपरिक भारतीय मिठाई की जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। हम बात कर रहे हैं मलाई बर्फी की ये एक ऐसी क्लासिक मिठाई है जो दूध की मलाई से बनाई जाती है और इसका स्वाद मुंह में घुल जाता है।
उत्तर भारत में मलाई बर्फी काफी लोकप्रिय है। घर पर बनाई गई मलाई बर्फी बाजार की मिठाइयों से ज्यादा स्वादिष्ट लगती है। क्योंकि इसमें ताजा सामग्री का इस्तेमाल होता है। यह रेसिपी बिल्कुल आसान है और इसमें ज्यादा समय नहीं लगता। ये सामग्री आसानी से किसी भी लोकल किराने की दुकान या सुपरमार्केट से मिल जाती हैं। ध्यान रखें कि मावा ताजा हो, क्योंकि उससे खाने में ताजा बर्फी का स्वाद आएगा।
मलाई बर्फी बनाने के लिए क्या क्या चाहिए ?
- 4 कप चूरा किया हुआ मावा (खोया)
- 2 बड़ा चम्मच घी
- आधा कप दूध
- 1/4 चम्मच फिटकरी का पाउडर (अलम पाउडर)
- 1 कप शक्कर
- पिस्ता और कटे हुए बादाम (सजावट के लिए)
मलाई बर्फ बनाने का आसान तरीका
मलाई बर्फी बनाने की प्रक्रिया बेहद आसान है। सबसे पहले एक पैन में दूध और मावा डालकर धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाएं। इस दौरान मिश्रण को लगातार हिलाते रहें, ताकि वह जले नहीं।
अब इसमें फिटकरी का पाउडर मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स करें। फिटकरी पाउडर बर्फी को नरम और चिकना बनाने में मदद करता है, लेकिन इसे ज्यादा मात्रा में न डालें।
इसके बाद शक्कर डालें और मिश्रण को गाढ़ा होने तक पकाएं। जब मिश्रण पैन से अलग होने लगे, तो आंच बंद कर दें। अब किसी ग्रीस प्रूफ ट्रे को घी से चिकना करें। उस पर कटे हुए पिस्ता और बादाम छिड़कें।
तैयार मिश्रण को ट्रे में डालें और समान रूप से फैलाएं। इसे कमरे के तापमान पर पूरे दिन या रात भर सेट होने दें।
जमने के बाद, चाकू की मदद से छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। आपकी घरेलू मलाई बर्फी तैयार है। इसे एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें, जो 4-5 दिनों तक ताजा रहेगी।
मलाई बर्फी कैलोरी से भरपूर होती है, इसलिए इसे संतुलित मात्रा में खाएं। अगर आप शुगर फ्री वर्जन चाहें, तो शक्कर की जगह स्टेविया या बाकी ऑप्शन इस्तेमाल कर सकते हैं। घर पर बनी मिठाइयां बाजार की तुलना में कम प्रिजर्वेटिव वाली होती हैं, जो सेहत के लिए बेहतर है।
Advertisement
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 5 February 2026 at 14:59 IST