Secret Trick: शबाना सैफी के इस ट्रिक से सिर्फ 1 सीटी में ही कुकर में बनाएं एकदम खिले-खिले चावल, समय भी बचाए और स्वाद भी बढ़ाए
Secret Trick: अक्सर घरों में यह शिकायत रहती है कि कुकर में चावल या तो कच्चे रह जाते हैं या फिर ज्यादा गलकर आपस में चिपक जाते हैं। चाहे सादे चावल हों या लजीज पुलाव, जब तक चावल का एक-एक दाना अलग-अलग और मोती जैसा खिला न हो, तब तक खाने का असली स्वाद नहीं आता है। हम आपको कुकिंग एक्सपर्ट शबाना सैफी परफेक्ट खिले-खिले चावल को बनाने के बारे में बताएंगे।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 3 min read

Secret Trick: अक्सर लोगों की परेशानी होती है कि प्रेशर कुकर में चावल या तो खिचड़ी की तरह चिपक जाते हैं या फिर नीचे से जल जाते हैं। कुकर में परफेक्ट चावल बनाना एक कला है, और कुकिंग एक्सपर्ट शबाना सैफी ने इस कला को बेहद सरल बना दिया है। उनके बताए गए खास टिप्स और पानी के सही अनुपात को अपनाकर आप घर पर ही शाही पुलाव जैसे खिले-खिले चावल तैयार कर सकते हैं।
आइए हम आपको इस लेख में स्टेप-बाय-स्टेप चावल बनाने के तरीके के बारे में बताएंगे। जिससे चावल एकदम खिला-खिला रहेगा और हर एक दाना अलग दिखेगा।
चावल की क्वालिटी होनी चाहिए अच्छी
चावल की क्वालिटी और उसे तैयार करने का तरीका सबसे पहला कदम है।खिले-खिले चावलों के लिए हमेशा अच्छी क्वालिटी के लॉन्ग ग्रेन बासमती चावल का चुनाव करें।
चावलों को बनाने से पहले कम से कम 30 मिनट तक भिगोना जरूरी है। भिगोने से दाने पानी सोख लेते हैं, जिससे वे पकते समय टूटते नहीं और अपनी पूरी लंबाई तक खिलते हैं।
चावल धोते समय हाथों का दबाव हल्का रखें, ताकि दाने बीच से न टूटें।
चावल बनाने का पहला स्टेप
साधारण चावल को 'स्पेशल' बनाने के लिए उन्हें सादा उबालने के बजाय मसालों का तड़का दें। कुकर में थोड़ा घी या तेल गर्म करें। इसमें लौंग, छोटी और बड़ी इलायची, काली मिर्च और जीरा डालें। जैसे ही मसालों की खुशबू आने लगे, भीगे हुए चावलों को कुकर में डालें। चावलों को घी में 1-2 मिनट हल्का भूनें। ऐसा करने से दानों पर घी की एक परत चढ़ जाती है, जो उन्हें आपस में चिपकने से रोकती है।
Advertisement
चावल पकाने के लिए पानी की मात्रा का रखें ध्यान
कुकर में चावल खराब होने का सबसे बड़ा कारण है कि हम पानी कम या फिर ज्यादा ले लेते हैं। एक्सपर्ट शबाना सैफी के अनुसार 2 गिलास चावल के लिए सिर्फ 2.5 गिलास पानी का ही इस्तेमाल करें। ज्यादातर लोग अधिक पानी डाल देते हैं। जिससे चावल गीले हो जाते हैं। यह ढाई गिलास का फॉर्मूला चावल को एकदम सटीक टेक्सचर देता है।
चावल पकाने का सही तरीका
यही स्टेप सबसे ज्यादा जरूरी है। जो आपके चावलों को रेस्टोरेंट जैसा बनाएगा। पानी डालने के बाद कुकर का ढक्कन तुरंत बंद न करें।
कुकर को एक साधारण प्लेट से ढक दें और हाई फ्लेम पर पकने दें।
जब ऊपर का पानी सूख जाए और चावलों की सतह दिखने लगे, तब कुकर का असली ढक्कन लगाएं।
अब केवल एक सीटी आने दें और तुरंत आंच बंद कर दें।
Advertisement
चावल सर्व करने से पहले ये जरूर करें
सीटी आने के बाद कुकर को घंटों बंद न छोड़ें। भाप को तुरंत निकाल दें और ढक्कन खोलें। अब एक कांटे या कड़छी की मदद से चावलों को हल्के हाथों से फ्लफ करें। इससे अंदर की गर्म हवा निकल जाएगी और चावल आपस में जुड़ेंगे नहीं।