Dragon Fruit Vs Banana Shake: ड्रैगन फ्रूट और बनाना शेक में कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए क्या हैं फायदे

Dragon Fruit Vs Banana Shake: गर्मियों के दस्तक देते ही शरीर को ऊर्जा और ठंडक देने वाले ड्रिंक्स की डिमांड बढ़ जाती है। ड्रैगन फ्रूट यानी कि कमलम और बनाना शेक, दोनों ही अपनी जगह बेहद पौष्टिक हैं, लेकिन आपकी जरूरत के हिसाब से इनमें से एक चुनाव बेहतर हो सकता है। आइए जानते हैं कि सेहत के लिहाज से कौन ज्यादा बेहतर है?

Dragon Fruit Vs Banana Shake
Dragon Fruit Vs Banana Shake | Image: Freepik

Dragon Fruit Vs Banana Shake: गर्मियों के मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड और ऊर्जावान बनाए रखने के लिए शेक और स्मूदी दोनों ही फायदेमंद माने जाते हैं। दोनों ही अपनी अलग-अलग खूबियों के लिए जाने जाते हैं। लेकिन सवाल यह उठता है कि इन दोनों में से आपके स्वास्थ्य के लिए कौन सा ज्यादा बेहतर है?
आइए कमलम और बनाना शेक दोनों के फायदे के बारे में जानते हैं और अगर दोनों को कंपेरिजन करें तो कौन स्वास्थ्य के लिए ज्यादा बेस्ट ऑप्शन है?

ड्रैगन फ्रूट या कमलम खाने के फायदे 

ड्रैगन फ्रूट जिसे कमलम कहा जाता है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ड्रैगन फ्रूट में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है और फाइबर भरपूर होता है। यह वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए बेस्ट है। इसमें विटामिन-C की प्रचुरता होती है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने और संक्रमण से लड़ने में मदद करती है।
इसमें मौजूद प्रीबायोटिक्स पेट के अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं, जिससे पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। ड्रैगन फ्रूट खाने से एंटी एजिंग को कम किया जा सकता है। इससे चेहरे पर चमक आती है।

बनाना शेक पीने के फायदे

केला एक ऐसा फल है जो हर मौसम में आसानी से उपलब्ध होता है। दूध के साथ इसका मिश्रण इसे एक 'कम्प्लीट मील' बना देता है। केले में कार्बोहाइड्रेट्स और नेचुरल शुगर होती है, जो तुरंत ऊर्जा प्रदान करती है। वर्कआउट करने वालों के लिए यह सबसे अच्छा प्री या पोस्ट-वर्कआउट ड्रिंक है। इसमें पोटेशियम भरपूर होता है, जो मांसपेशियों में ऐंठन को रोकता है और उन्हें मजबूत बनाता है। बनाना शेक पीने से वजन बढ़ता है और दिल की सेहत में भी सुधार होता है। पोटेशियम की मौजूदगी ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और दिल की सेहत सुधारने में मदद करती है।

ड्रैगन फ्रूट और बनाना शेक में कौन ज्यादा फायदेमंद? 

ड्रैगन फ्रूट कम कैलोरी वाला है, जबकि बनाना शेक हाई कैलोरी वाला है। फाइबर के मामले में ड्रैगन फ्रूट आगे है। बनाना शेक में दूध के कारण इसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। यदि आप वजन कम करना चाहते हैं, डिटॉक्स करना चाहते हैं या ग्लोइंग स्किन की तलाश में हैं, तो ड्रैगन फ्रूट आपके लिए बेस्ट है।  

Advertisement

ये भी पढ़ें - High Cholestrol in Young Adults: 20-30 की उम्र में बढ़ रहा है कोलेस्ट्रॉल, ये लक्षण नजरअंदाज करना होगा जानलेवा; बचाव के लिए क्या करें? 
 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By :
Aarya Pandey
पब्लिश्ड