High Cholestrol in Young Adults: 20-30 की उम्र में बढ़ रहा है कोलेस्ट्रॉल, ये लक्षण नजरअंदाज करना होगा जानलेवा; बचाव के लिए क्या करें?

High Cholestrol in Young Adults: आजकल 20 से लेकर 30 साल की उम्र वाले लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या देखने को मिल रही है। ऐसे में 20 की उम्र पार करते ही अपना लिपिड प्रोफाइल चेक करवाना जरूरी है। आइए हम आपको बताएंगे कि हाई कॉलेस्ट्राल के क्या लक्षण होते हैं और इसका बचाव कैसे कर सकते हैं?

High Cholestrol in Young Adults
High Cholestrol in Young Adults | Image: Freepik

High Cholestrol in Young Adults: आज के दौर में खराब लाइफस्टाइस और गलत खान-पान की गलत आदतों ने बीमारियों का चेहरा बदल दिया है। जो बीमारी पहले 50 और 60 की उम्र के बाद देखने को मिलता है, वहीं बीमारी आज 20 और 30 की उम्र में देखने को मिल रहा है। इसके शिकार खासकर युवा हो रहे हैं। इनमें सबसे खतरनाक बीमारी हाई कॉलेस्ट्रॉल है।

युवाओं में बढ़ता कॉलेस्ट्रॉल न केवल उनके हेल्थ को प्रभावित कर रही है, बल्कि भविष्य में हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी जानलेवा स्थिति देखने को मिल रही है।

युवावस्था में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के मुख्य कारण

पिज्जा, बर्गर और प्रोसेस्ड फूड में मौजूद 'ट्रांस फैट' सीधे तौर पर बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं।
घंटों डेस्क जॉब करना और वर्कआउट की कमी शरीर में मेटाबॉलिज्म को धीमा कर देती है।
करियर और निजी जीवन का तनाव शरीर में कोर्टिसोल लेवल बढ़ाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को प्रभावित करता है।

इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

कोलेस्ट्रॉल को अक्सर 'साइलेंट किलर' कहा जाता है क्योंकि इसके शुरुआती लक्षण स्पष्ट नहीं होते हैं। 
बिना किसी भारी काम के लगातार थकान और कमजोरी महसूस होना।
सीढ़ियां चढ़ते वक्त या थोड़ा तेज चलने पर सांस का असामान्य रूप से फूलना।
नसों में कोलेस्ट्रॉल जमने से ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है, जिससे हाथ-पैरों में झुनझुनी या सुन्नपन हो सकता है।
कभी-कभी सीने में बेचैनी या हल्का दबाव महसूस होना, जो भविष्य में एंजाइना का रूप ले सकता है।
आंखों की पलकों के आसपास छोटे पीले रंग के उभार कोलेस्ट्रॉल जमा होने का संकेत हैं।

Advertisement

बचाव के लिए क्या करें? 

अपने खाने में ओट्स, हरी सब्जियां, फल और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर चीजें शामिल करें। तली-भुनी चीजों से दूरी बनाएं।
दिन में कम से कम 30-40 मिनट की वॉक, रनिंग या कार्डियो एक्सरसाइज जरूर करें। यह गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में मदद करता है।
बढ़ता हुआ वजन कोलेस्ट्रॉल का सबसे बड़ा साथी है। अपने BMI को सामान्य रखने की कोशिश करें।
यदि आप 20 साल की उम्र पार कर चुके हैं, तो हर साल कम से कम एक बार Lipid Profile Test जरूर करवाएं।

ये भी पढ़ें - Kuber Yog 2026: तुला समेत 4 राशियों के लिए कुबेर का वरदान, अब हर काम में मिलेगा छप्परफाड़ पैसा

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By :
Aarya Pandey
पब्लिश्ड