Makar Sankranti 2026 Gud Til Gajak: मकर संक्रांति के मौके पर घर पर बनाएं गुड़ और तिल से बनी गजक, खाते ही मुंह में जाएगी घुल
Jaggery And Seasame Gajak: मकर संक्रांति का त्योहार आते ही तिल और गुड़ से बनी चीजों की खुशबू हर घर में फैलने लगती है। इस दिन तिल-गुड़ खाने की परंपरा है, क्योंकि यह सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। बाजार की गजक स्वादिष्ट तो होती है, लेकिन घर पर बनी गजक ज्यादा शुद्ध, ताजी और स्वाद में लाजवाब होती है।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Gud Til Gajak For Makar Sankranti 2026: अगर आप इस मकर संक्रांति पर कुछ खास बनाना चाहते हैं, तो गुड़ और तिल की गजक जरूर ट्राई करें। इसे बनाना बहुत आसान है और स्वाद ऐसा कि खाते ही मुंह में घुल जाए। तो आइये जानते हैं मकर संक्रांति के मौके पर घर में बनाने के लिए गुड़ और तिल की गजक की रेसिपी-
गुड़-तिल की गजक बनाने की सामग्री
- 1 कप सफेद तिल
- 1 कप गुड़
- 1 छोटा चम्मच देसी घी
- ½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
गुड़-तिल की गजक बनाने की आसान विधि
- सबसे पहले कड़ाही में तिल डालकर धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भून लें। ध्यान रखें कि तिल जलने न पाएं। भूनने के बाद इन्हें अलग निकाल लें।
- अब उसी कड़ाही में देसी घी डालें और फिर गुड़ डालकर धीमी आंच पर पिघलाएं। गुड़ को लगातार चलाते रहें ताकि वह जले नहीं।
- जब गुड़ अच्छे से पिघल जाए और हल्का गाढ़ा हो जाए, तब उसमें भुने हुए तिल डाल दें। ऊपर से इलायची पाउडर भी मिला दें और अच्छी तरह मिक्स करें।
- अब इस मिश्रण को घी लगी प्लेट या चिकनाई लगे कागज पर डालें। बेलन या चम्मच की मदद से पतला फैलाएं।
- मिश्रण हल्का ठंडा होते ही चाकू से मनचाहे आकार में काट लें। पूरी तरह ठंडा होने पर गजक तैयार हो जाएगी।
गुड़–तिल की गजक खाने के फायदे क्या हैं?
- सर्दियों में शरीर को गर्म रखने में ,ऐड करती है।
- पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में सहायता करती है।
- हड्डियों और जोड़ों के लिए फायदेमंद होती है।
- शरीर को तुरंत ऊर्जा देने में मददगार साबित होती है।
मकर संक्रांति के शुभ मौके पर घर पर बनी गुड़-तिल की गजक न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन होती है, बल्कि सेहत के लिए भी लाभकारी है। इस बार बाजार से लाने की बजाय इसे घर पर बना सकते हैं और परिवार के साथ त्योहार की मिठास दोगुनी कर सकते हैं।