अपडेटेड 20 August 2024 at 15:03 IST

Mosquitoes: मच्छरों को कैसे भगाएं? जानें छुटकारा पाने के लिए करें क्या..

What kills mosquitoes in the house? यदि आप मच्छरों से राहत पाना चाहते हैं तो यहां दिए गए कुछ तरीके आपके काम आ सकते हैं। जानते हैं इनके बारे में...

How do I get rid of mosquitoes fast at home?
मच्छरों को कैसे भगाएं? | Image: FREEPIK

How do I get rid of mosquitoes fast at home? इन दिनों लोगों को मच्छरों की काफी समस्याएं हो रही हैं। घरों में मच्छर घुसकर न केवल नींद खराब कर रहे हैं बल्कि व्यक्ति को कई समस्याओं का शिकार भी बना रहे हैं। मौसम की बरसात के कारण मच्छरों का हमला होना लाजमी है। ऐसे में इनको दूर करने के लिए कुछ घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि मच्छरों को दूर करने के कौन से तरीके आप अपना सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…

घर पर मच्छरों से आसानी से छुटकारा कैसे पाए?

  • बता दें कि कॉफी के माध्यम से मच्छरों को दूर किया जा सकता है। ऐसे में आप पानी की बोतल में कॉफी को मिलाएं और इससे स्प्रे करें। ऐसा करने से राहत मिल सकती है।
  • लहसुन की खुशबू मच्छरों को दूर करने में उपयोगी है। ऐसे में आप एक गिलास पानी में लहसुन को उबालें और बने बोतल से स्प्रे करें। इससे मच्छर को दूर किया जा सकता है। 
  • नीम का तेल भी मच्छरों को दूर करने में उपयोगी है। ऐसे में आप अपने शरीर पर नीम का तेल लगा सकते हैं। ऐसा करने से मच्छर आपके पास नहीं आएंगे। 
  • कपूर के जरिये भी आप मच्छरों को दूर किया जा सकता है। यदि कमरे के कोने में कपूर के धुएं को रखा जाए तो मच्छरों को दूर किया जा सकता है। 

नोट - यहां दिए गए बिंदु हमें बताते हैं कि मच्छरों को कैसे दूर करें। लेकिन यदि आपको सांस से संबंधित या त्वचा से संबंधित समस्याएं हैं तो यहां दी गई चीजों का इस्तेमाल करने से पहले एक बार एक्सपर्ट की राय जरूर ले लें।

ये भी पढ़ें-  पपीता खाने के बाद क्या न खाएं? जानें आम के बाद भी क्या खाने से बचें...

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 20 August 2024 at 15:02 IST