पपीता खाने के बाद क्या न खाएं? जानें आम के बाद भी क्या खाने से बचें...
What not to eat with mango and papaya: पपीता और आम खाने के बाद किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। जानते हैं इसके बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Are there any side effects of eating mango: पपीता और आम दोनों ही सेहत के लिए बहुत उपयोगी हैं। वहीं दोनों के सेवन से सेहत की कई समस्याएं भी दूर होती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं पपीता और आम खाने के बाद किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
अगर नहीं, तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पपीता और आम खाने के बाद किन चीजों का सेवन न करें। पढ़ते हैं आगे…
पपीता खाने के तुरंत बाद क्या नहीं खाना चाहिए?
- सबसे पहले हम पपीते के बारे में बात करते हैं। बता दें कि पपीते के बाद दही का सेवन नहीं करना चाहिए। दही की तासीर ठंडी होती है, वहीं पपीते की तासीर गर्म होती है। ऐसे में सर्दी और सर दर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
- पपीते के बाद व्यक्ति को संतरे का सेवन भी नहीं करना चाहिए वरना इसके बाद कब्ज और पैट दर्द की समस्या हो सकती है।
- पपीता खाने के बाद दूध का सेवन भी नहीं करना चाहिए। वरना कब्ज की समस्या का या पेट दर्द की समस्या हो सकती है।
आम खाकर क्या नहीं खाना चाहिए?
- अब आम की बात करते हैं आम खाने के बाद भी व्यक्ति को दही का सेवन नहीं करना चाहिए, जिसके कारण व्यक्ति को सर्दी की समस्या हो सकती है।
- आम खाने के बाद व्यक्ति को करेले का सेवन भी नहीं करना चाहिए वरना उल्टी, सांस लेने में दिक्कत या मतली की समस्या हो सकती है।
- व्यक्ति को आम खाने के बाद पानी का सेवन भी नहीं करना चाहिए। वरना पेट में दर्द और गैस की समस्या हो सकती है।
- आम खाने के बाद कोल्ड ड्रिंक का सेवन भी नहीं करना चाहिए वरना शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है जिससे कई समस्याएं हो सकती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।