Lohri Celebration: लोहड़ी पर तिल और गुड़ क्यों होते हैं खास? स्वाद और सेहत के साथ इसके पीछे जुड़ी परंपरा के बारे में जानें
Lohri Celebration: लोहड़ी त्योहार पर तिल और गुड़ का इतना महत्व क्यों होता है? सर्दियों में तिल और गुड़ सेहत के लिए काफी अच्छा होता है, इसके अलावा संस्कृति और परंपरा के बारे में भी हम बताने जा रहे हैं कि लोहड़ी त्योहार पर पवित्र अग्नि में तिल गुड़ डालने का क्या महत्व होता है?
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Lohri Food Tradition: लोहड़ी का त्योहार खुशियों, समृद्धि और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इस खास मौके पर लोग पवित्र आग जलाकर गोल घेरे में नाच-गाना करते हैं और उसकी अग्नि परिक्रमा करते हैं। अग्नि में तिल, गुड़, गजक, रेवड़ी और मूंगफली डालते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि लोहड़ी पर तिल-गुड़ का इतना महत्व क्यों है?
लोहड़ी कड़ाके की ठंड के समय आती है। आयुर्वेद के मुताबिक, तिल और गुड़ की तासीर गर्म होती है। इस मौसम में हमारे शरीर को अंदर से गर्मी की जरूरत होती है। तिल में ढेर सारा नेचुरल ऑयल और कैल्शियम होता है, जो सर्दियों में रूखी स्किन को ठीक करते है और हड्डियों को मजबूत रखता है। गुड़ न सिर्फ शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देता है, बल्कि सर्दियों में होने वाली खांसी-जुकाम से भी बचाता है।
पवित्र आग में तिल और गुड़ डालने का महत्व क्या?
पुरानी मान्यताओं के अनुसार, 'लोहड़ी' शब्द की उत्पत्ति 'तिलोहड़ी' से हुई थी, जो दो शब्दों 'तिल' और 'रोड़ी' (गुड़) से मिलकर बना है। लोहड़ी नई फसल के स्वागत का त्योहार है। किसान अपनी अच्छी फसल के लिए भगवान और प्रकृति का धन्यवाद करते हैं। लोहड़ी की पवित्र आग में तिल और गुड़ डालने का मतलब है कि हम अपने पुराने दुखों को जला रहे हैं और आने वाले साल के लिए मिठास और खुशहाली मांग रहे हैं।
सर्दियों में तिल, गज्जक और रेवड़ी खाने का अलग मजा
सर्दियों की धूप में बैठकर तिल के लड्डू, गज्जक और रेवड़ी खाने का मजा ही कुछ और है। गुड़ की सोंधी मिठास और तिल का कुरकुरापन मिलकर एक ऐसा स्वाद बनाते हैं, जो हर उम्र के लोगों को पसंद आता है। यह स्वाद हमें हमारी जड़ों से जोड़े रखता है। लोहड़ी पर तिल-गुड़ का महत्व सिर्फ स्वाद तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, परंपरा और सेहत से भी जुड़ा है। इस त्योहार पर तिल-गुड़ के पकवान न सिर्फ हमें खुशी देते हैं, बल्कि हमारे शरीर को भी गर्मी और ऊर्जा प्रदान करते हैं।