Lauki Dahi Tadka: टाइम की है कमी? चावल-रोटी के साथ मिनटों में बना लें लौकी दही तड़का, जानें आसान रेसिपी

अगर आपके पास टाइम काफी कम है और आप कुछ नया और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं तो तुरंत बनाने वाली सब्जी लौकी दही लड़का बना सकते हैं। इसे बनाने में बहुत की कम टाइम लगता है। जानें झटपट तैयार होने वाली रेसिपी।

Lauki Dahi Tadka
लौकी दही तड़का | Image: Freepik

Lauki Dahi Tadka: अगर आपके पास चावल या रोटी तैयार रखी है और खाने में कुछ नया और टेस्टी चाहिए तो लौकी दही तड़का सबसे जल्दी बनने वाला सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकता है। खास बात ये है कि यह डिश सिर्फ 5 मिनट में बन जाती है। यह रेसिपी खासतौर पर स्टूडेंट्स, ऑफिस जाने वालों और बिजी लाइफस्टाइल वाले लोगों के लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकती है। साथ ही लौकी स्वास्थ्य के लिए अच्छी भी होती है। दही इसमें ताजगी और प्रोटीन देता है। तड़के का स्वाद इसे और भी लाजवाब बना देता है।  

लौकी दही तड़का बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

तेल- 1.5 चम्मच  
राई (सरसों के दाने) 1 चम्मच  
जीरा- 1 चम्मच  
सौंफ- 1 चम्मच  
करी पत्ते 
हरी मिर्च- 2, कटी हुई  
लहसुन- 4 कलियां, कटी हुई  
प्याज- 1 मध्यम, कटा हुआ  
लौकी- आधा कप, कद्दूकस की हुई  
लाल मिर्च पाउडर- 2 चम्मच  
हल्दी पाउडर- आधा चम्मच  
नमक 
दही- तीन चौथाई कप, फेंटी हुई 
हरा धनिया- सजाने के लिए

तैयार करने का आसान तरीका 

सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करें। उसमें राई डालकर चटकने दें। फिर जीरा और सौंफ डालें। अब करी पत्ता, हरी मिर्च और लहसुन डालकर कुछ सेकंड भूनें। इसके बाद कटा हुआ प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें। अब कद्दूकस की हुई लौकी डालकर 4-5 मिनट तक अच्छे से पकाएं। फिर हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। बस एक मिनट और पकाएं। आंच बंद कर दें।  मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें। फिर फेंटा हुआ दही डालकर धीरे-धीरे मिलाएं ताकि दही फटे नहीं। ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं। तैयार है आपका स्वादिष्ट लौकी दही तड़का।  

टिप्स

• दही डालने से पहले मिश्रण को ठंडा कर लें, वरना दही फट सकता है।
• सौंफ हल्की मिठास देती है, इसलिए इसे जरूर डालें।
• अपनी पसंद के हिसाब से लाल मिर्च की मात्रा कम या ज्यादा कर सकते हैं। यह रेसिपी बिना ज्यादा मेहनत के घर का खाना मजेदार बना देती है। अगर आप भी कम समय में कुछ अच्छा बनाना चाहते हैं तो आज ही ट्राई करें।  

Advertisement

यह भी पढ़ें: इस दिन आ सकते हैं 10वीं के परिणाम,जानें कैसे और कहां देख पाएंगे RESULT

Published By :
Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड