CBSE Board 10th Result 2026: इस दिन आ सकते हैं 10वीं के परिणाम,जानें कैसे और कहां देख पाएंगे अपना Result
CBSE Board 10th Result 2026: CBSE Board की तरफ से जल्द ही 10वीं क्लास से रिजल्ट आ सकते हैं। स्टूडेंट्स को किस तरह चेक करना है अपना रिजल्ट इसके लिए इस लेख को पढ़ें।
- भारत
- 2 min read

CBSE Board 10th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड द्वारा हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम बहुत जल्द घोषित किए जाने की संभावना है। रिपोर्ट्स को देखें तो CBSE इस साल 12वीं से पहले 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है।
देशभर के लाखों छात्र, जिन्होंने इस साल परीक्षा दी है, वे अब बेसब्री से अपनी मेहनत का फल देखने का इंतजार कर रहे हैं। अब ऐसे में कैसे चेक करना है? आइए जाने हैं।
कब तक आ सकता है रिजल्ट?
हालांकि सीबीएसई ने अभी तक परिणामों की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, बोर्ड 14 अप्रैल 2026 तक नतीजे जारी करने की पूरी तैयारी में है। कॉपी चेकिंग अंतिम चरण में है और बोर्ड अप्रैल के मध्य तक परिणाम घोषित करने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। इस बार दो-परीक्षा प्रणाली की वजह से रिजल्ट की प्रक्रिया में काफी तेजी देखी जा रही है।
43 लाख से अधिक छात्रों ने दिया है परीक्षा
43 लाख से अधिक छात्रों ने इस साल 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं दीं। लगभग 25 लाख छात्र हाईस्कूल की परीक्षा में शामिल हुए।10वीं की परीक्षा देश भर के 8,074 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। आपको बता दें, 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च को ही समाप्त हो गई थीं, यही कारण है कि बोर्ड इनका रिजल्ट पहले जारी करने की योजना बना रहा है।
Advertisement
दो-परीक्षा प्रणाली का लाभ
सीबीएसई की नई व्यवस्था छात्रों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें यदि कोई छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं है, तो उसे 3 विषयों तक में सुधार करने का अवसर मिलता है। वहीं जिन छात्रों को कंपार्टमेंट मिला है, वे मई में होने वाली दूसरी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
10वीं का रिजल्ट चेक करना का स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर Secondary School Examination (Class X) 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्म तिथि दर्ज करें।
स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा या सिक्योरिटी पिन डालें और 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।
आप इसे सेव कर लें और मार्कशीट का प्रिंटआउट निकाल लें।